Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Elon Musk हुए भारतीय इलेक्शन सिस्टम के मुरीद, अमेरिकी व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Elon Musk On Election System : सोशल मीडिया पर एक आर्टिकल की हेडलाइन को देखकर एलन मस्क ने भारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ की है। वहीं, अमेरिकी व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई।

05:19 AM Nov 24, 2024 IST | Ranjan Kumar

Elon Musk On Election System : सोशल मीडिया पर एक आर्टिकल की हेडलाइन को देखकर एलन मस्क ने भारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ की है। वहीं, अमेरिकी व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई।

Elon Musk On Indian Election System : स्पेसएक्स और माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क भारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत के इलेक्शन सिस्टम की सराहना की है। दूसरी ओर अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया पर तंज कसा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने आर्टिकल शेयर किया था, जिसकी हेडलाइन थी-भारत ने एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती की।

कैलिफोर्निया में अब भी वोटों की गिनती जारी

मस्क ने लिखा-भारत में एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती हो गई और कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती चल ही रही है। अन्य यूजर ने भी भारत में एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती की बात कही और निराशा जाहिर की कि अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में अब भी वोटों की गिनती की जा रही है। वहां चुनाव हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस पोस्ट पर भी मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए ‘दुखद’ बताया।

आर्टिकल में भारतीय लोकसभा चुनाव का था जिक्र

बता दें, जिस आर्टिकल पर मस्क ने प्रतिक्रिया दी, उसमें लोकसभा चुनाव का जिक्र था। आर्टिकल में बताया गया था कि भारत में 90 करोड़ मतदाता हैं और आम चुनाव में 64 करोड़ लोगों ने मतदान किया। दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव भारत का चुनाव है। यह लॉजिस्टिक के लिहाज से चमत्कार है।

कैलिफोर्निया में 3 लाख से ज्यादा बैलेट पेपर की गिनती होनी है

बता दें, कैलिफोर्निया में तीन लाख से ज्यादा बैलेट पेपर की गिनती होनी है। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप विजयी घोषित हो चुके हैं। कैलिफोर्निया के 3.9 करोड़ निवासियों में से 1.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया है। इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने ईमेल के जरिए वोटिंग की थी। इस कारण कैलिफोर्निया में अब भी वोटों की गिनती चल रही है। इससे पहले 2020 के चुनाव में कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती कई हफ्तों तक चली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article