Prince Narula ने अपने नए गानें में Elvish yadav को किया ट्रोल!, जानें क्या है पूरा मामला?
Elvish Vs Prince Narula: रियलिटी शोज़ में अपना डामिनेंस दिखाने वाले प्रिंस नरूला आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करते दिखाई देते हैं. हालांकि इस बार वो अपने लेटेस्ट ट्रैक 'रफ़ल दुनाली' की वजह से चर्चाओं में हैं और इसी के साथ वो बतौर सिंगर भी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं.
वो इस गानें को सिर्फ एक और रिलीज़ नहीं बल्कि अपनी पर्सनल विजन का साइन बता रहे हैं. ऐसे में अब ये सवाल सोशल मीडिया पर उठने लगा है कि क्या इस गानें से प्रिंस सीधा-सीधा एल्विश यादव को टारगेट कर रहे हैं या फिर ये सिर्फ उनके इंडस्ट्री के लोगों के प्रति अंदरूनी भड़ास है. अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं चलिए आपको बताते हैं.
Elvish Vs Prince Narula: कहां से शुरू हुआ एल्विश और प्रिंस का क्लैश?
आपको पता होगा कि रिएलिटी शो रोडिज़ XX में प्रिंस नरूला और एल्विश यादव बतौर गैंग लीडर शो में दिखाई दिए थे और इसी दौरान दोनों के बीच गहमा गहमी काफी बढ़ गई थी. जिसके बाद से ये दोनों हर जगह एक दूसरे को क्रिटीसाइज करते दिखाई दिए थे. लेकिन कभी भी प्रिंस और एल्विश ने एक दूसरे के साथ बात कर के दोनों के बीचे हुए क्लैश का हल निकालने की कोशिश नहीं की, बल्कि ये दोनों जहां भी स्पॉट किए जाते वहां ये बहस ही कर रहे होते थे.
Elvish Vs Prince Narula: एल्विश ने की ट्रोलिंग की शुरूआत

वहीं कुछ समय पहले ही एल्विश यादव ने 'जस्टीन बीबर' नाम से एक गाना रिलीज किया था. जिसमें एक शख्स उल्टा लटका दिखाई दे रहा था, तो हर किसी ने उस शख्स को देखने के बाद ये कहा था कि एल्विश ने प्रिंस को उल्टा लटका रखा है, हालांकि वो शख्स प्रिंस नहीं बल्कि कोई और था. लेकिन गानें के लिरिक्स और एल्विश का गानें में एटीट्यूड ये साफ बता रहा था कि वो ये गाना प्रिंस को ही डेडिकेट कर रहे हैं. इसी के साथ एल्विश ने गानें के अंदर G WAGON कार का जिक्र भी किया था.
Elvish Vs Prince Narula: प्रिंस का नया गाना करता है कुछ इशारा?

अब ऐसे में प्रिंस का नया गाना रिलीज होना ये साफ दिखाता है कि वो एल्विश को करारा जवाब देने के मूड से दोबारा सामने आए हैं. ये गाना नूरवी प्रोडक्शंस म्यूजिक चैनल पर एवेलेबल है और इसमें प्रिंस का एक ऐसा इमोशन देखने को मिल रहा है जो कि इस बात को साफ करता है कि वो इस गानें में किसी ऐसे इंसान को क्रिटीसाइज कर रहे हैं.
जिससे उन्हें बीते कई समय से नफरत और तकलीफ मिली है और तो और एल्विश के देसी अंदाज पर ताना मारते हुए प्रिंस ने अपने गानें में बुलेरो गाड़ी का जिक्र भी किया है. प्रिंस नरूला ने अपने इस गानें पर कहा है कि "मैं कहने के बजाय करके दिखाने में विश्वास करता हूं."
Elvish Vs Prince Narula: एल्विश ने दिया प्रिंस को जवाब

हालांकि प्रिंस का गाना रिलीज होने के बाद एल्विश ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो G WAGON के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं और इस फोटो को शेयर करते हुए एल्विश ने कैप्शन में लिखा कि 'अरे हम शहर बनादे सुन्ना खेला खेल भी खूनम खूँना, होगा Mirzapur का मुन्ना यहां के बाहुबली हम से.' एल्विश की इस पोस्ट को देखकर अब लोगों को ये लगने लगा है कि वो प्रिंस के नए गानें में कहे गए बोलेरो गाड़ी का जवाब अपनी G Wagon से दे रहे हैं.
खैर इन दोनों के क्लैश में आगे क्या होने वाला है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा. फिलहाल ये कहना गलत नहीं होगा कि इन दोनों ने पहले एक दूसरे को रिएलिटी शोज़ से ट्रोल करना शुरू किया था, लेकिन अब ये एक दूसरे के खिलाफ डिस ट्रैक निकाल कर एक दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं. ऐसे में आगे चलकर इनकी ये लड़ाई कहां जाकर खत्म होगी, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.
Read More: Zakir Khan ने अवॉर्ड शो में सरेआम बॉलीवुड को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो
Join Channel