Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर वर्ग के हित में योजनाएं: कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा

खेलों के महत्व पर जोर, बच्चों के लिए लाइब्रेरी की पहल

05:26 AM Jan 29, 2025 IST | Himanshu Negi

खेलों के महत्व पर जोर, बच्चों के लिए लाइब्रेरी की पहल

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर के गांव भागु माजरा, खेड़ी लक्खा सिंह, नगला सादान, बैंडी, कुंजल जटान, हाफिजपुर, ईस्माइलपुर तथा टोपरा कलां का धन्यवादी दौरा कर जनता का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचने पर गांवों के लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ व फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा।

Advertisement

बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गांव के सरपंचों को लाइब्रेरी बनाने के लिए प्रेरित किया गया है। बच्चे अगर अच्छा पढ़ेंगे तो उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। हमारी सरकार ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चलते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

हर वर्ग के हित में योजनाएं

हरियाणा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को भाई-चारे और एकता के साथ रहने का संदेश दिया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं और वे जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगे।

Advertisement
Next Article