Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अफ्रीका के साथ व्यापार बढ़ाने पर जोर

NULL

12:14 PM May 08, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : वाणिज्य मंत्रालय ने अफ्रीका के साथ व्यापार को गति देने के लिये व्यापक योजना तैयार करने का फैसला किया है।केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा के लिये अफ्रीका के विभिन्न भागों में कई गतिविधियां शुरू की गयी हैं। दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार फिलहाल संभावनाओं के ‘अपेक्षाकृत’ कम है। प्रभु ने कहा कि नये बाजार तलाशने की हमारी रणनीति के तहत , हम अफ्रीका के साथ लगातार जुड़ रहे हैं।

वहां निर्यात के लिये काफी गुंजाइश है, हमने अफ्रीका से निर्यात और आयात को गति देने के लिये कार्य योजना तैयार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि व्यापार और निवेश पर वार्ता को गति देने के लिये हमने उसे पांच भागों पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिण तथा मध्य में विभाजित किया है। प्रभु के अनुसार पूर्वी भाग में बातचीत पूरी हो गयी है और जल्दी ही अल्जीरिया तथा नाइजीरिया में भी इस प्रकार की बातचीत शुरू की जाएगी।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Advertisement
Advertisement
Next Article