W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इस राज्य के कर्मचारियों को मिला दिवाली का धमाकेदार गिफ्ट, DA में 4% इजाफा

01:52 AM Oct 31, 2024 IST | Aastha Paswan
इस राज्य के कर्मचारियों को मिला दिवाली का धमाकेदार गिफ्ट  da में 4  इजाफा

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान किया। इससे 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारकों को फायदा होगा।

कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट

दिवाली से पहले पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, पंजाब सरकार ने अपने 6.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 नवंबर, 2024 से प्रभावी मानी जाएगी।

4 फीसदी महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 नवंबर, 2024 से कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता देने की मंजूरी दे दी है, जिससे महंगाई भत्ता अब 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। मान ने कहा कि इस फैसले से 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों को फायदा होगा।

दिवाली पर सरकारी मुलाजिमों को तोहफा

मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की मुबारकवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”दिवाली के मौके पर मेरी तरफ से मुलाजिमों को एक छोटा सा तोहफा। सरकारी मुलाजिमों और पेंशनभोगियों को 1 नवंबर 2024 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 4 फीसदी (38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी) करने का फैसला किया गया है, जिससे राज्य के 6.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। आप सभी को दिवाली मुबारक।”

बयान के मुताबिक, कर्मचारी राज्य प्रशासन का अहम हिस्सा हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है और कर्मचारियों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×