Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सरकार बनने पर निजी क्षेत्र में 50 फीसदी बेरोजगारों को देंगे रोजगार: दुष्यंत

NULL

02:37 PM Nov 16, 2017 IST | Desk Team

NULL

जींद: इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार आने पर निजी कंपनियों में पचास प्रतिशत प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। घर का आधा, खेत का पूरा बिजली बिल माफ किया जाएगा। बिजली कर्मी रात के समय किसी के घर में छापे नहीं मारेंगे। किसानोंं की ट्रैक्टर-ट्राली को टोल-टैक्स नहीं देना होर्गा। वे उचाना कलां में चंद्रपाल शर्मा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर प्रदेश के सवा तीन लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

लोगों को चाहिए कि वो गांव में पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं की सूची बना कर हमें दे। किसानों की ट्राली पर टोल लगाना गलत है। उनकी सरकार बनने पर कानून में संशोधन करके इसे टोल टैक्स से मुक्त किया जाएगा। पहले भी ट्रैक्टर टोकन लगाया था। चौ. देवीलाल ने ट्रैक्टर को टोकन मुक्त किया था। ट्रैक्टर-ट्राली भी खेती से जुड़े हुए है इसलिए इन पर किसी तरह का टोल नहीं होना चाहिए। सरकार ने तो किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रांसपोर्ट में ले लिया है। पूरी तरह से यह किसान विरोधी फैसला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निरंतर अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

– संजय शर्मा

Advertisement
Advertisement
Next Article