Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रांची में IAS पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर ED की छापेमारी, BJP ने झारखंड सरकार बोला हमला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में IAS पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर छापेमारी की। रांची के अलावा मुजफ्फपुर (बिहार) के ठिकानों पर भी जांच एजेंसी की छापेमारी चल रही है।

01:04 PM May 06, 2022 IST | Desk Team

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में IAS पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर छापेमारी की। रांची के अलावा मुजफ्फपुर (बिहार) के ठिकानों पर भी जांच एजेंसी की छापेमारी चल रही है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में IAS पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। रांची के अलावा मुजफ्फपुर (बिहार) के ठिकानों पर भी जांच एजेंसी की छापेमारी चल रही है। ईडी ने आज सुबह रांची में पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर 9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर और रांची के पल्स हॉस्पिटल पर छापा मारा। 
Advertisement
ईडी के एक अधिकारी ने न्‍यूज एजेंसी को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने खनन मामले में झारखंड और अन्य राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 20 परिसरों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी एवं झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल के परिसर की भी तलाशी की जा रही है। यह मामला झारखंड के कनिष्ठ अभियंता राम बिनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ 2020 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पीएमएलए के तहत दर्ज मामले से जुड़ा है।
केंद्रीय एजेंसी ने कुछ साल पहले झारखंड सतर्कता ब्यूरो द्वारा सिन्हा के खिलाफ दर्ज की गई 16 प्राथमिकी और आरोपपत्रों का संज्ञान लिया था। इनमें सिन्हा पर ‘‘अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने, जालसाजी और धन की हेराफेरी के जरिये 18 करोड़ रुपये के सरकारी धन का गबन करने” का आरोप लगाया गया था।
ED की कार्रवाई के बीच BJP का झारखंड सरकार पर ज़ोरदार हमला 
ईडी की कार्रवाई के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने छापेमारी को लेकर झारखंड सरकार पर जोरदार हमला बोला। झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दूबे ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि झारखंड सरकार यानि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नाक की बाल पूजा सिंघल जी, जिन्होंने मुख्यमंत्री, भाई, गुर्गों व दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया ,आख़िर उनके यहां ED का छापा 20 जगह पर चल रहा है।
Advertisement
Next Article