Top Newsभारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
Bollywood KesariHoroscopeSarkari YojanaHealth & LifestyletravelViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर शिकंजा कसा

न्यूजीलैंड ने तीन विकेट 106 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद उसके संकटमोचक विलियमसन ने 51 रन बनाये लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके।

09:12 AM Nov 23, 2019 IST | Desk Team

न्यूजीलैंड ने तीन विकेट 106 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद उसके संकटमोचक विलियमसन ने 51 रन बनाये लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके।

माउंट मोनगानुई : गेंद की असमान उछाल से आउट हुए केन विलियमसन के विकेट और हेनरी निकोल्स के सिर पर लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का मेजबान माउंड मोनगानुई मैदान विवाद के घेरे में आ गया है जबकि मैच में तीन दिन का खेल बाकी है। दो दिन के भीतर ही ‘बे ओवल’ की पिच अप्रत्याशित हो गई है। न्यूजीलैंड ने तीन विकेट 106 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद उसके संकटमोचक विलियमसन ने 51 रन बनाये लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। 
Advertisement
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड का स्कोर इंग्लैंड के 353 रन के जवाब में चार विकेट पर 144 रन था। विलियमसन ने सैम कुरेन को चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर असमान उछाल से चौके विलियमसन ने बल्ला बचाव में अड़ाया और गेंद दूसरी स्लिप में चली गई। कुरेन भी इस विकेट से हैरान रह गए थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर हेनरी निकोल्स 26 और बीजे वाटलिंग छह रन बनाकर खेल रहे थे। पूरे दिन में दस विकेट गिरे। 
निकोल्स को जोफ्रा आर्चर का बाउंसर सिर में लगा लेकिन मेडिकल चेकअप में कुछ गंभीर परेशानी नजर नहीं आई। वह कल का खेल शुरू होने से पहले जांच करायेंगे। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टाम लाथम आठ रन पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने रिव्यू भी नहीं लिया जबकि रिप्ले में जाहिर था कि गेंद बल्ले से लगकर गई थी। इससे पहले जोस बटलर अजीबोगरीब तरीके से 43 के स्कोर पर आउट हो गए। 
नील वेगनेर की गेंद पर मिशेल सेंटनेर ने उनका कैच लपका जो उस समय फील्ड से बाहर थे। सेंटनेर दर्शकों को आटोग्राफ दे रहे थे लेकिन विज्ञापन होर्डिंग लांघकर मैदान पर पहुंचे और कैच लपका। यह हालांकि खिलाड़ी की मूवमेंट और फील्ड के जमावड़े की जानकारी के बल्लेबाज के अधिकार संबंधी क्रिकेट के नियमों के खिलाफ था । बटलर हालांकि मैदान छोड़कर चले गए और इंग्लैंड की पारी वहीं खत्म हो गई।

Advertisement
Next Article