W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Deepika Padukone Raaka: प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में दीपिका पादुकोण का हाई-वोल्टेज एक्शन, 'राका' के लिए शूट किए खतरनाक सीक्वेंस!

प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में जहाँ लोग आराम करने की सलाह देते हैं, वहीं हमारी 'मस्तानी' सेट पर पसीना बहा रही हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। चर्चा है कि दीपिका ने इस हालत में भी फिल्म के लिए जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस शूट किए हैं। काम के लिए ऐसा डेडिकेशन वाकई तारीफ के काबिल है!
02:35 PM Jul 17, 2026 IST | Anjali Dahiya
प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में जहाँ लोग आराम करने की सलाह देते हैं, वहीं हमारी 'मस्तानी' सेट पर पसीना बहा रही हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। चर्चा है कि दीपिका ने इस हालत में भी फिल्म के लिए जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस शूट किए हैं। काम के लिए ऐसा डेडिकेशन वाकई तारीफ के काबिल है!
deepika padukone raaka  प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में दीपिका पादुकोण का हाई वोल्टेज एक्शन   राका  के लिए शूट किए खतरनाक सीक्वेंस
Deepika Padukone Raaka( Source: Social Media)

Deepika Padukone Raaka: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जल्द ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इसी बीच फिल्म के सेट से दीपिका के समर्पण की एक बेहद खबर सामने आई है। दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के Third Trimester में हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता को पीछे नहीं हटने दिया और फिल्म की शूटिंग पूरी की।

Advertisement

प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में भी दीपिका पादुकोण का 'सुपरविमन' अवतार

Deepika Padukone Raaka
Deepika Padukone Raaka( Source: Social Media)

वैरायटी इंडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'राका' की शूटिंग में पूरी शिद्दत से जुटी हुई हैं। काम और Work-Life Balance और 8 घंटे की तय शिफ्ट की वकालत करने वाली दीपिका, इस समय अपने काम को लेकर गजब का समर्पण दिखा रही हैं ताकि फिल्म तय समय पर पूरी हो सके।

Advertisement

अपनी प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में होने के बावजूद, दीपिका शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण और थका देने वाले एक्शन सीन्स खुद शूट कर रही हैं। वह बिना किसी रुकावट के लगातार नाइट शिफ्ट्स में भी काम कर रही हैं।

Advertisement

मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले उनका पूरा ध्यान इस बड़े प्रोजेक्ट को समय पर और बिना किसी समझौते के पूरा करने पर है। सेट पर मौजूद हर शख्स दीपिका की इस कार्यशैली और प्रतिबद्धता का कायल हो चुका है। फिल्म की टीम के एक सदस्य ने उनकी तारीफ करते हुए कहा:

"दीपिका ने मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले हर हाल में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का फैसला किया था। कुछ एक्शन सीन्स वाकई बहुत मुश्किल और थका देने वाले थे, लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बाद भी उन्होंने हर शॉट को बखूबी पूरा किया। सेट पर मौजूद हर इंसान के लिए दीपिका को इस तरह काम करते देखना बेहद प्रेरणादायक है। यह भी काबिले-तारीफ है कि वह घर पर अपनी डेढ़ साल की बेटी को भी पूरा समय और भरपूर प्यार देती हैं।"

Raaka के बारे में

Deepika Padukone Raaka( Source: Social Media)
Deepika Padukone Raaka( Source: Social Media)
'राका' एटली की साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे। बड़े स्तर पर बनाई जा रही इस पैन इंडिया फिल्म में शानदार विजुअल्स और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। 'राका' को साल 2027 की सबसे मच अवेटेड थिएटर रिलीज में से एक माना जा रहा है।

Also Read: Haiwaan Movie: 18 साल बाद Saif Ali Khan के साथ आ रहे ‘खिलाड़ी कुमार’ ने फैंस को दिया बड़ा झटका, इस Cult film का है रीमेक

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×