W3Schools
Advertisement

India Ke Top 1%: अनिल कपूर संग पहली बार काम करने पर गणेश आचार्य बोले, “इस मौके का लंबे समय से इंतजार था”

इंडिया के टॉप 1%’ में अनिल कपूर की पहली कव्वाली परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
04:19 PM Sep 12, 2026 IST | Anjali Dahiya
इंडिया के टॉप 1%’ में अनिल कपूर की पहली कव्वाली परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
india ke top 1   अनिल कपूर संग पहली बार काम करने पर गणेश आचार्य बोले  “इस मौके का लंबे समय से इंतजार था”
India Ke Top 1%( Source: Social Media)

India Ke Top 1%: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में अनिल कपूर की पहली कव्वाली परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। जोश से भरपूर इस एंथम में अनिल कपूर की खास झकास एनर्जी और गणेश आचार्य की सिग्नेचर कोरियोग्राफी का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है। यह पहला मौका है जब दोनों ने किसी गाने के लिए साथ काम किया है। सोशल मीडिया पर गाने को मिल रहे प्यार के बीच गणेश आचार्य ने इस खास अनुभव और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर खुशी जाहिर की है।

Advertisement

“इस मौके का लंबे समय से इंतजार था”: गणेश आचार्य

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GA (@ganeshacharyaa)

Advertisement

कव्वाली का निर्देशन और कोरियोग्राफी करने वाले गणेश आचार्य ने कहा, “यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि दर्शक इस गाने को इतना प्यार दे रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ अपनी संस्कृति से जुड़ा हुआ गाना है और इसका हुक सुनते ही जुबान पर चढ़ जाता है। मैंने इसे पहली बार सुना, तभी मेरे मन में इसकी एनर्जी और पर्दे पर दिखने वाले जश्न की पूरी तस्वीर बन गई थी। मैं लंबे समय से अनिल सर के साथ काम करना चाहता था और मुझे खुशी है कि स्टार प्लस ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ के जरिए हमें पहली बार साथ काम करने का मौका दिया।

Advertisement

चूंकि यह उनकी पहली कव्वाली परफॉर्मेंस थी, इसलिए हमने इसे उनके झकास अंदाज के मुताबिक तैयार किया। उनकी जबरदस्त एनर्जी ने हमारी सोच को पर्दे पर और भी शानदार बना दिया और इस गाने को एक यादगार जश्न में बदल दिया।”

India Ke Top 1%
India Ke Top 1%( Source: Social Media)

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%: द अनिल कपूर शो’, 19 सितंबर से रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

Also Read: Sony SAB Ganesh Chaturthi: सोनी सब के स्टार्स ने अपने गणेश चतुर्थी के त्योहार और यादें शेयर कीं

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×