W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Priyanka Chopra First Look in Varanasi: 'मंदाकिनी' बनकर पर्दे पर तहलका मचाने आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज गिफ्ट

'वाराणसी' से सामने आया प्रियंका चोपड़ा का नया लुक, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बढ़ा बज
01:41 PM Jul 18, 2026 IST | Anjali Dahiya
'वाराणसी' से सामने आया प्रियंका चोपड़ा का नया लुक, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बढ़ा बज
priyanka chopra first look in varanasi   मंदाकिनी  बनकर पर्दे पर तहलका मचाने आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा  बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज गिफ्ट
Priyanka Chopra First Look in Varanasi( Source: Social Media)

Priyanka Chopra First Look in Varanasi: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' के मेकर्स ने फैंस को एक शानदार रिटर्न गिफ्ट दिया है। फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका पहला लुक सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है, जिसे देखकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

Advertisement

'मंदाकिनी' के रूप में प्रियंका का डबल अवतार

priyanka chopra first look
priyanka chopra first look( Source: Social Media)

एस.एस. राजामौली ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के दो बेहद अलग और प्रभावशाली लुक शेयर किए हैं। फिल्म में प्रियंका 'मंदाकिनी' नाम का मुख्य किरदार निभा रही हैं। ऑल-ब्लैक आउटफिट में प्रियंका बेहद दमदार, बेबाक और शक्तिशाली अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक स्क्रीन पर उनकी मजबूत मौजूदगी का अहसास कराता है। इस तस्वीर में वह मुस्कुराती हुई और सकारात्मक ऊर्जा से भरी दिख रही हैं।

Advertisement

इस लुक को शेयर करते हुए राजामौली ने एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा— "मुस्कुराए तो नजाकत, खामोश रहे तो आग।"

Advertisement

महेश बाबू संग दिखेगा हाई-एनर्जी डांस नंबर

 Priyanka Chopra Jonas birthday
Priyanka Chopra Jonas birthday( Source: Social Media)

फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू स्क्रीन पर एक धमाकेदार डांस नंबर करते नजर आएंगे। खुद प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने निर्देशक राजामौली से फिल्म में एक डांस सीक्वेंस रखने की इच्छा जताई थी। इसके बाद महेश बाबू के साथ एक बहुत बड़े और हाई-एनर्जी गाने की शूटिंग को अंजाम दिया गया।

ग्लोबल स्केल पर होगी कहानी, जानिए रिलीज डेट

Priyanka Chopra Jonas birthday( Source: Social Media)
Priyanka Chopra Jonas birthday( Source: Social Media)

'वाराणसी' एक मेगा-बजट एक्शन-एडवेंचर फिल्म होने वाली है, जिसकी कहानी किसी एक जगह नहीं बल्कि दुनिया के कई कोनों में घूमेगी। फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका, अफ्रीका और खुद वाराणसी जैसी महत्वपूर्ण लोकेशन्स पर की गई है। यह सिनेमाई मास्टरपीस 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के थिएटर्स में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Also Read: Dhamaal 4 Box Office Collection Day 08 : The Odyssey की चुनौती के बीच ‘धमाल 4’ ने किया बड़ा धमाका, जानिए नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×