Priyanka Chopra Jonas Birthday: बरेली की 'देसी गर्ल' से ग्लोबल आइकॉन तक, प्रियंका चोपड़ा की वो अनसुनी कहानियाँ, जो आपको हैरान कर देंगी!
उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर बरेली से निकलकर वैश्विक मंचों पर अपना परचम लहराना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ बॉलीवुड का चमकता सितारा ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। दुनिया उन्हें एक बेहद आत्मनिर्भर, साहसी और सशक्त महिला के रूप में देखती है।
ग्लेमर की इस चमचमाती दुनिया से परे, प्रियंका के भीतर एक बेहद सरल और दिलचस्प इंसान बसता है। उनकी रोज़मर्रा की आदतें, उनके ठेठ देसी शौक और जिंदगी के अहम फैसले अक्सर उनके फैंस को हैरान कर देते हैं। एक आम इंसान के नजरिए से देखें तो प्रियंका की यह कहानी सिर्फ एक सुपरस्टार की कामयाबी की दास्तां नहीं है, बल्कि ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी अपनी जड़ों (जमीन) से जुड़े रहने की एक जीती-जागती मिसाल है।
प्रियंका चोपड़ा: जन्म, परिवार और शुरुआती सफर

वैश्विक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर (अब झारखंड में) के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता, डॉ. अशोक चोपड़ा और डॉ. मधु चोपड़ा, भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
प्रियंका के जीवन में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब महज 18 साल की उम्र में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया। अपनी प्रतिभा और खूबसूरती के दम पर उन्होंने न सिर्फ साल 2000 में इस खिताब को अपने नाम किया, बल्कि इसी साल मिस वर्ल्ड (विश्व सुंदरी) का ताज जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव भी बढ़ाया।
प्रियंका चोपड़ा: मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड स्टार तक का सफर

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद, प्रियंका चोपड़ा के लिए अभिनय की राह खुली। साल 2002 में उन्हें फिल्म 'हमराज' का प्रस्ताव मिला था, लेकिन कुछ कारणों से वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकीं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का आगाज़ तमिल फिल्म 'थमिझन' से किया, जिसमें वह सुपरस्टार थलपति विजय के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से हिंदी सिनेमा (बॉलीवुड) में कदम रखा।
अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर प्रियंका ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं। 'ऐतराज', 'डॉन', 'कमीने', 'यकीन', 'ब्लैकमेल'
'मुझसे शादी करोगी', 'अंदाज', 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' 'फैशन', 'बर्फी', 'सात खून माफ', 'बाजीराव मस्तानी''कृष', 'अग्निपथ', 'गुंडे' इन फिल्मों के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने खुद को इंडस्ट्री की सबसे वर्सटाइल और टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कर लिया।
हॉलीवुड करियर

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में मशहूर टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से अपने हॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ग्लोबल सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई और 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस', 'बेवॉच', 'द व्हाइट टाइगर', 'लव अगेन' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' जैसी कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया।
प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ

बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे। निक और प्रियंका के बीच उम्र का 10 साल का अंतर है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। आज यह खूबसूरत कपल एक बेटी, मालती मैरी चोपड़ा जोनस, के माता-पिता हैं।

Join Channel