Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नीतू कपूर के बर्थडे पर दिखा पूरा कपूर खानदान, गायब रहे रणबीर-आलिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर शुक्रवार को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाई। इस मौके पर कपूर फैमिली से बहुत लोग मौजूद रहे।

01:22 PM Jul 09, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर शुक्रवार को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाई। इस मौके पर कपूर फैमिली से बहुत लोग मौजूद रहे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर
शुक्रवार को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाई। इस मौके पर कपूर फैमिली से बहुत लोग
मौजूद रहे। नीतू कपूर लंदन में अपना 64वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही थी जिसकी कुछ
झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अकांउट पर दी। बर्थ डे सेलिब्रेशन के फोटोज में
पूरी कपूर फैमिली दिख रही है लेकिन आलिया-रणबीर गायब है।

Advertisement

खास रहा नीतू का बर्थडे
सेलिब्रेशन-

बर्थडे
सेलिब्रेशन की तस्वीरें रिद्धिमा और नीतू ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर
शेयर कीं। जिसमें नीतू बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं
, नीतू ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए खुलासा किया कि
उन्होंने करीना कपूर
, सैफ अली खान,
तैमूर अली खान, करिश्मा कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक
टेस्टी लंच को एन्जॉय किया। तस्वीरों में नीतू अपने परिवार वालों के साथ पोज देती
नजर आ रही हैं। नीले रंग की ड्रेस पहने एक्ट्रेस हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं।
फोटो को शेयर करते हुए नीतू कैप्शन में लिखती है
, ‘बर्थडे लंच विद फैमिलिया।

इसके अलावा, करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से आंटी नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन
की कुछ झलकियां शेयर की हैं
, इनमें उनके बर्थडे केक की झलक भी दिखाई दे रही
है। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है
, ‘फैम जैम।

रणबीर-आलिया को
किया मिस-

इन तस्वीरों को
देखने के बाद लोगों का ध्यान इस बात पर गया कि इस खास फैमिली फंक्शन में रणबीर और
आलिया कही नहीं नजर आ रहे हैं। रणबीर-आलिया का बर्थडे में शामिल ना होने की वजह
उनका बिजी शेड्यूल बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि
रणबीर इन दिनों मुंबई में अपनी फिल्म
शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त है तो आलिया पुर्तगाल में अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूडिंग में व्यस्त है। लेकिन आलिया-रणबीर नीतू के लिए एक
खूबसुरत गिफ्ट भिजवाया जिसकी तस्वीर शेयर नीतू इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की। नीतू
ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा
,
धन्यवाद, आलिया, रण.फूल एक कार्ड के साथ आए, जिसमें लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो मां, आपको बहुत प्यार।

 

Advertisement
Next Article