W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रोहित शर्मा सेल्फिश होते तो टूट जाता यह रिकॉर्ड, पूर्व क्रिकेटर ने दिया रिएक्शन

10:43 AM Aug 27, 2024 IST | Ravi Kumar
रोहित शर्मा सेल्फिश होते तो टूट जाता यह रिकॉर्ड  पूर्व क्रिकेटर ने दिया रिएक्शन
Advertisement

EOIN MORGAN STATEMENT ON ROHIT SHARMA : क्या आप बता सकते हैं की विश्व कप इतिहास में एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन मारने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है। शायद आप सभी का जवाब विराट कोहली ही होगा जिन्होंने 2023 विश्व कप में अदभुत बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 2 शतकों सहित 765 रन बनाए थे। उसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी भारत के एक और सबसे बड़े बल्लेबाज या यूं कहे कि क्रिकेट के भगवान का नंबर आता है जिन्होंने 2023 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। इन दोनो ही विश्व कप में एक समानता यह थी कि भारत फाइनल तक पहुंचा और वहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी जो चाहे वनडे सीरीज में जितना मर्जी आउट ऑफ फॉर्म लगे विश्व कप में यह खिलाड़ी एक अलग अंदाज में नजर आता है।

HIGHLIGHTS

  • रोहित शर्मा ने 2023 विश्व कप में सिर्फ टीम के लिए बल्लेबाजी की और 597 रन ठोक दिए
  • 2019 वर्ल्ड कप में भी 5 शतक ठोके और 648 रन बनाकर उस टूर्नामेंट के टॉप रन गेटर रहे
  • मोर्गन ने कहा " अगर रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में अपने लिए खेलते तो आसानी से 900 से 1000 रन बना सकते थे

हम बात कर रहे हैं रोहित शर्मा की जिन्होंने 2023 विश्व कप में सिर्फ टीम के लिए बल्लेबाजी की और 597 रन ठोक दिए। जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में भी 5 शतक ठोके और 648 रन बनाकर उस टूर्नामेंट के टॉप रन गेटर रहे। इसके बावजूद भारत दोनो ही बार ट्रॉफी नही उठा पाया। जहां 2019 विश्व कप में रोहित शर्मा बतौर उपकप्तान गए थे वहीं 2023 वर्ल्ड कप में रोहित के हाथों में टीम की कमान थी। रोहित ने 2023 विश्व कप में निस्वार्थ अंदाज में बल्लेबाजी की, और पूरी ईमानदारी के साथ सिर्फ अपने देश के लिए खेले लेकिन जरा सोचिए अगर रोहित इसी अंदाज में लंबा खेलते, तो रोहित कितने रन बनाते, अगर रोहित 10 ओवर में धूम धड़ाका करने के बाद आउट नहीं होते और पहले की तरह एक लंबी गेम खेलते...तो फिर उनके बल्ले से कितने रन निकलते। आप में कुछ कहेंगे शायद 700 रन...कुछ बोलेंगे 750 ज्यादा से ज्यादा 800....
लेकिन इंग्लैंड के विश्व विजेता कप्तान इयोन मोर्गन का कुछ और ही मानना है। एक इंटरव्यू के दौरान जब इयोन मोर्गन से रोहित शर्मा की बैटिंग पर बात की गई तो मोर्गन ने कहा " अगर रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में अपने लिए खेलते तो आसानी से 900 से 1000 रन बना सकते थे। लेकिन उन्होंने टीम के लिए एक निस्वार्थ अंदाज में अपनी गेम खेली।




मोर्गन के इस बयान पर आप लोगों का क्या कहना है, हमे कमेंट में आप जरूर बताइएगा। रोहित शर्मा ने कई बार बताया है कि उनका असल लक्ष्य सिर्फ वनडे विश्व कप जीतना है। तीन बार रोहित शर्मा विश्व कप में शिरकत कर चुके हैं। लेकिन 2 बार जहां टीम सेमीफाइनल में हारी तो आखिरी बार फाइनल में उनका दिल टूटा। हाल ही में रोहित ने 2024 टी20 विश्व कप जीता था लेकिन उनका वो सपना, उनकी वो चाहत,.... वो ट्रॉफी जो उन्हें सपने में दिखती थी। आखिर रोहित का वो सपना कब पूरा होगा। रोहित जरूर कोशिश करेंगे कि 2027 विश्व कप में रोहित भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका से आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 की ट्रॉफी जीत कर ही लौटें।
अब आप हमे बताइए कि क्या आप लोग वाकई इयोन मोर्गन के बयान से सहमत हैं या फिर नही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×