Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ईशा गुप्ता हुई रंगभेद का शिकार, बहक जाने पर लगवाया 9000 का इंजेक्शन

वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीज़न में ईशा गुप्ता ने अच्छी एक्टिंग के साथ जमकर बोल्डनेस भी दिखाई है। अब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ईशा गुप्ता ने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में वो बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ा था। जानें पूरी खबर…

01:01 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team

वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीज़न में ईशा गुप्ता ने अच्छी एक्टिंग के साथ जमकर बोल्डनेस भी दिखाई है। अब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ईशा गुप्ता ने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में वो बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ा था। जानें पूरी खबर…

बॉलीवुड के डायरेक्टर प्रकाश झा ने वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीज़न में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को कास्ट किया है। बता दें ईशा ने इस सीरीज में सोनिया का रोल प्ले किया है, जो बाबा निराला के करीब रहकर अपना काम निकालती है। इस वेब सीरीज में ईशा गुप्ता ने अच्छी एक्टिंग के साथ जमकर बोल्डनेस भी दिखाई है। सीरीज के रिलीज के बाद से लगातार ईशा गुप्ता सुर्खियों में छाई हुई हैं। और अब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ईशा गुप्ता ने बताया है कि अपने करियर की शुरुआत में वो बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ा था।
Advertisement
आपको बता दें, ईशा गुप्ता ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कईं बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लोग आप में कई कमियां ढूंढ़ते हैं, फिर चाहे वो रंग हो या कद-काठी। ईशा गुप्ता ने इंटरव्यू में कहा, “अपने करियर की शुरुआत में, मुझे अपनी नाक शार्प करने की सलाह दी गई थी। मुझे बताया गया कि, मेरी नाक गोल है।”
ईशा ने आगे ये भी बताया, “बहुत साल पहले, लोगों ने मुझे फेयर स्किन के लिए इंजेक्शन लगवाने की सलाह भी दी थी। मैं भी कुछ समय के लिए बहक गई थी। जब मैंने पता किया तो मुझे मालूम हुआ कि इस तरह के एक इंजेक्शन की कीमत 9 हजार रुपये है। मैं उनका नाम नहीं लूंगी लेकिन आपको हमारी कई एक्ट्रेस गोरी स्किन वाली मिल जाएंगी।”
इस इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने आगे कहा, “एक्ट्रेस के ऊपर खूबसूरत दिखने का बहुत ज्यादा प्रेशर होता है। मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी कभी भी एक्ट्रेस बने, वरना उसपर खूबसूरत दिखने का प्रेशर होगा। वो अपना जीवन सामान्य तौर पर नहीं जी पाएगी। मैं चाहती हूं कि वो एथलीट बने। इसमें उसे ज्यादा पढ़ना भी नहीं होगा।”
ईशा गुप्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने इस इंडस्ट्री में फिल्म ‘जन्नत 2’ से शुरूआत की थी। ये फिल्म 2012 में आई थी। ईशा गुप्ता पिछली बार 2019 में आई फिल्म ‘टोटल धमाल’ में भी नज़र आईं थी। इसके अलावा उन्होंने ‘नकाब’ में भी काम किया था। हाल ही में वो बॉबी देओल के साथ ‘आश्रम 3’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी ‘इनविजिबल वीमेन’ भी आने वाली है। और साथ ही वो ‘आश्रम’ के चौथे सीज़न में भी दिखाई देंगी।
Advertisement
Next Article