EU के अध्यक्ष सासोली का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
इटली ने यूरोपीय संघ की संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का शुक्रवार को एक राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया, जिनका सप्ताह की शुरुआत में निधन हो गया था। सासोली के ताबूत को यूरोपीय संघ के झंडे से लपेटा गया था।
12:03 AM Jan 15, 2022 IST | Shera Rajput
इटली ने यूरोपीय संघ की संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का शुक्रवार को एक राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया, जिनका सप्ताह की शुरुआत में निधन हो गया था। सासोली के ताबूत को यूरोपीय संघ के झंडे से लपेटा गया था।
Advertisement
यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सूला वॉन दे लियेन और यूरोपीय परिषद अध्यक्ष चार्ल्स माइकल सहित यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों ने रोम के रिपब्लिक स्क्वायर में एन्जिल्स चर्च की होली मैरी में प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर इटली के राष्ट्रपति सर्गियो मतरेला और प्रधानमंत्री मारियो द्राघी मौजूद थे।
सासोली ने 65 की उम्र में ली अंतिम साँस
Advertisement
65 वर्षीय सासोली का मंगलवार को इटली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। सासोली पिछले साल सितंबर में लेजियोनेला जीवाणु से संक्रमित हो गये थे जिसके बाद उन्हें निमोनिया हो गया था। उसके बाद से उनका स्वास्थ्य खराब ही था। लगातार उनका स्वास्थ्य गिरता चला गया और वह कई अहम विधायी बैठकों से दूर रहे थे। हालांकि अपनी ओर से उन्होंने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश की। उन्होंने शरणार्थियों के भूमध्य सागर पार करते समय मौत होने के मुद्दे को उठाया था।
Advertisement
Advertisement

Join Channel