Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करेगा यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ की मुख्य कार्यकारी ने कहा कि 27 देशों के उनके संगठन ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और यूक्रेन को हथियार की आपूर्ति के लिए कोष उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

11:46 PM Feb 27, 2022 IST | Shera Rajput

यूरोपीय संघ की मुख्य कार्यकारी ने कहा कि 27 देशों के उनके संगठन ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और यूक्रेन को हथियार की आपूर्ति के लिए कोष उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

यूरोपीय संघ की मुख्य कार्यकारी ने कहा कि 27 देशों के उनके संगठन ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और यूक्रेन को हथियार की आपूर्ति के लिए कोष उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही यूक्रेन पर रूसी हमले के विरोध में क्रेमलिन के कुछ मीडिया आउटलेट पर भी रोक लगाने का फैसला लिया जा रहा है।
Advertisement
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को कहा, ‘‘पहली बार यूरोपीय संघ हमले के शिकार देश को हथियार और अन्य उपकरणों की आपूर्ति के लिए वित्तीय मदद देगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम ईयू के हवाई क्षेत्र को रूसियों के लिए बंद कर रहे हैं। हम सभी रूसी मालिकाना हक वाले, रूस में पंजीकृत या रूसियों द्वारा नियंत्रित विमानों पर रोक लगाने का प्रस्ताव करते हैं। अब से ये विमान न तो ईयू के देशों में उतर सकेंगे या उड़ान भर सकेंगे और न ही संगठन के देशों पर से गुजर सकेंगे।’’
उन्होंने कहा कि ईयू ‘क्रेमलिन की मीडिया मशीन पर भी रोक लगाएगा। रूसी सरकार के स्वामित्व वाले रशिया टुडे और स्पूतनिक के साथ-साथ उनकी अनुषांगी अब पुतिन के युद्ध को न्यायोचित करार देने और हमारी एकजुटता में विभाजन के बीज बोने के लिए झूठ नहीं फैला पाएगी।’
Advertisement
Next Article