For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

घर में मनी प्लांट लगाने के बाद भी नहीं बदल रहे आपके दिन, तो हो जाइए सावधान

कुछ पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कुछ पौधों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन होता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

12:35 PM Jan 21, 2022 IST | Desk Team

कुछ पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कुछ पौधों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन होता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

घर में  मनी प्लांट लगाने के बाद भी नहीं बदल रहे आपके दिन  तो हो जाइए सावधान
कुछ पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कुछ पौधों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन होता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। मनी प्लांट  के पौधे को घर में  लगाने से धन की प्राप्ति होती है। कहा जाता है की जिस घर में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है उस घर में धन की समस्या कभी नहीं आती। इस पौधे को सही दिशा में लगाने से रिश्तों में मधुरता आती है और पति-पत्नी के बीच तनाव खत्म होकर प्यार बढ़ता है। कुछ लोग इसे घर की सजावट के लिए भी लगाते है।
Advertisement
मनी प्लांट अपने नाम की ही तरह असर दिखाता है लेकिन कई बार मनी प्लांट लगाने के बाद भी पैसों की तंगी दूर नहीं हो रही, तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार  मनी प्लांट लगाने के कुछ नियम होते हैं।
Advertisement
मनी प्‍लांट को सही दिशा  में लगाने से ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। वास्‍तु के मुताबिक दक्षिण पूर्व का मध्य स्थान पर मनी प्लांट लगाना चाहिए।
मनी प्‍लांट को छत, बालकनी या लॉन में लगाने से फायदा नहीं होता। कहते हैं कि मनी प्‍लांट के शुभ प्रभावों के लिए घर के अंदर लगाना चाहिए। तभी घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
घर में मनी प्लांट सुख जाने पर तुंरत हटा दें वरना ये गरीबी को बुलावा देता है।
मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की ओर चढ़ाएं। मनी प्लांट की बेल का नीचे की ओर आना अशुभ माना जाता है।
माना जाता है कि कभी भी रविवार को इस पौधे में जल नहीं देना चाहिए।वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट में जल देते समय पानी में थोड़ा दूध मिला लें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×