Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

44 की उम्र में भी दिलों के राजा MS Dhoni, रांची में दोस्तों संग मनाया Birthday – देखिए स्पेशल झलक

02:29 PM Jul 07, 2025 IST | Nishant Poonia
MS Dhoni

MS Dhoni ने 44वां Birthday रांची में दोस्तों के साथ सादगी से मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी स्लीवलेस टी-शर्ट में केक काटते हुए दिखे। उनके फैन्स के लिए ये वीडियो किसी तोहफे से कम नहीं था। धोनी का क्रेज आज भी कायम है।

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक, MS Dhoni ने 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन अपने होमटाउन रांची में बड़े ही सादगी भरे अंदाज़ में दोस्तों के साथ मनाया। धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनका क्रेज और फैन फॉलोइंग आज भी पहले जैसा ही है।

रांची में दोस्तों संग मस्ती

धोनी ने अपना बर्थडे झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) में अपने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें धोनी स्लीवलेस टी-शर्ट पहने हुए हंसते हुए केक काट रहे हैं। केक काटने से पहले उन्होंने बड़े ही शांत स्वभाव में अपने दोस्तों से पूछा, “काट दें?” और जवाब मिला, “जी सर।” ये छोटा सा वीडियो उनके फैन्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था।

दक्षिण भारत में भी दिखा धोनी का जलवा

धोनी का बर्थडे सिर्फ रांची में ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत में भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। विजयवाड़ा में फैन्स ने धोनी का बड़ा कटआउट लगाया और चेन्नई सुपर किंग्स के झंडे लहराए। पोस्टर में धोनी पारंपरिक दक्षिण भारतीय लुक में दिख रहे थे। इससे फिर साफ हो गया कि IPL में CSK की कप्तानी के बाद से धोनी दक्षिण भारत के दिलों पर राज कर रहे हैं।

 

 

 

धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और अपने करियर में कुल 538 मैच खेले। उन्होंने 17,266 रन बनाए और विकेट के पीछे 829 कैच-स्टंपिंग कीं। वो अकेले भारतीय कप्तान हैं जिनके नाम तीनों ICC ट्रॉफी (2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने का रिकॉर्ड है।

वनडे में धोनी की बादशाहत

350 वनडे में माही ने 10,773 रन बनाए, जिसमें उनका औसत शानदार 50.57 रहा। उन्होंने 10 शतक और 73 फिफ्टी ठोके। श्रीलंका के खिलाफ 183* की पारी तो आज भी सबको याद है। कप्तान के तौर पर उन्होंने 200 वनडे में भारत की कप्तानी की और 110 में जीत दिलाई।

टी20 में भी माही मैजिक

98 T20I में धोनी ने 1,617 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 126 और औसत 37.6 रहा। उन्होंने भारत को 2007 का पहला T20 वर्ल्ड कप जिताया और इस फॉर्मेट में 72 मैचों में कप्तानी की।

टेस्ट में भी छोड़ी गहरी छाप

90 टेस्ट में धोनी ने 4,876 रन बनाए जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट खेले, जिनमें 27 जीते। उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बना और ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।

CSK और IPL में धोनी का दबदबा

IPL में धोनी ने 278 मैच खेले और 5,439 रन बनाए। उन्होंने 5 बार CSK को चैंपियन बनाया और 2 चैंपियंस लीग भी जिताईं। IPL 2025 में भी उन्होंने CSK के लिए खेला। भले ही इस बार टीम ज्यादा कमाल न कर पाई, लेकिन माही की मौजूदगी ही टीम का सबसे बड़ा सहारा रही।

धोनी सच में सिर्फ क्रिकेटर नहीं, करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। 44 की उम्र में भी उनका ये जलवा और फैन बेस बताता है कि माही सिर्फ नाम नहीं, एक पूरा एहसास हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article