W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

NDA की सरकार भले ही हो संकल्प बीजेपी को लाना

09:49 PM Feb 08, 2024 IST | Deepak Kumar
nda की सरकार भले ही हो संकल्प बीजेपी को लाना

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को साफ कर दिया कि आज बिहार में एनडीए की सरकार जरूर है, लेकिन हमारा संकल्प भाजपा की सरकार बनाने की है। बिहार भाजपा द्वारा आयोजित 'धन्यवाद, सम्मान सह संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार बनने की पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की सत्ता से जंगलराज के प्रणेता को हटाने के लिए भाजपा ने यह प्रस्ताव स्वीकार किया।

  • बिहारियों को ही अपना परिवार माना
  • भाजपा कमिटमेंट वाली पार्टी
  • किसी को रोजगार की जरूरत ही नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर एक मिनट तक ताली बजाकर पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री बने प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया तथा 2024 में बिहार के सभी 40 की 40 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प भी लिया गया।

भाजपा कमिटमेंट वाली पार्टी

चौधरी ने कहा कि भाजपा मंडल का भी समर्थन करती है कमंडल का भी समर्थन करती है। अगर आज हम सरकार में शामिल हैं तो इसका क्रेडिट कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा गठबंधन जरूर करती है लेकिन बदलती नहीं है और गठबंधन धर्म का पालन भी करती है। भाजपा को कमिटमेंट वाली पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपना संकल्प पूरा करती है। एनडीए सरकार का कमिटमेंट नौकरी देने का भी है लेकिन आज इसका क्रेडिट दूसरे लोग लेने में लगे हैं।

किसी को रोजगार की जरूरत ही नहीं

उन्होंने राजद के नेता लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वे रोजगार का फॉर्मूला ही बताना चाहते हैं तो यह फॉर्मूला प्रदेश की जनता को बता दें कि डेढ़ वर्ष का बच्चा अरबपति कैसे बन सकता है, इससे किसी को रोजगार की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देव दुर्लभ कार्यकर्ता भाजपा में ही हो सकते हैं।

बिहारियों को ही अपना परिवार माना

उन्होंने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे बिहारियों को ही अपना परिवार माना और जमींदारी प्रथा को समाप्त कर दिया, जबकि अधिकांश जमींदार उन्हीं के समाज के थे। आज हमें यह देखना होगा कि बिहार में कमी क्यों आई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×