टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रत्येक नागरिक अपने दिन की शुरुआत योग और प्रार्थना से करें : दास

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पांचवें अतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि प्रत्येक नागरिक को योग और प्रार्थना से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

03:14 PM Jun 20, 2019 IST | Desk Team

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पांचवें अतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि प्रत्येक नागरिक को योग और प्रार्थना से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पांचवें अतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि प्रत्येक नागरिक को योग और प्रार्थना से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा, ‘‘मैं भी अपना दिन योग और प्रार्थना से ही शुरू करता हूँ। योग की शक्ति से रोग और परेशानियां भी दूर होती हैं। योग हमारे न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि हमारे मन और बुद्धि के लिए भी काफी फायदेमंद है।’’ 
Advertisement
दास ने कहा कि योग को कुछ वर्षों पहले तक ऋषि मुनियों की साधना और स्वस्थ जीवन का आधार माना जाता था। वर्तमान समय में सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की रगों में योग प्रवाहित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को विश्व भर में नया आयाम दिया है। पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाती है। 
Advertisement
Next Article