किसानों को बेहतर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, यह किसानों की सरकार है : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में किसानों ने मेहनत से ग्रीष्मकालीन मूंग पैदा की है। मूंग के दाम बाजार में समर्थन मूल्य से काफी कम है।
03:53 PM Jul 14, 2022 IST | Desk Team
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में किसानों ने मेहनत से ग्रीष्मकालीन मूंग पैदा की है। मूंग के दाम बाजार में समर्थन मूल्य से काफी कम है। राज्य सरकार किसानों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, यह किसानों की सरकार है।
श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि हम अपने किसानों को न्याय देंगे और उनकी मूंग, न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपए प्रति कि्वंटल की दर पर खरीदी जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि मूंग खरीद के लिए राज्य सरकार 18 जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर रही है।
Advertisement
Advertisement