टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सबका साथ सबको रोजगार तभी बनेगा विकसित बिहार : अखिल राष्ट्रीय जनतंत्र पार्टी

वही हाल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र का है उचित शिक्षा और स्वास्थ्य के व्यवस्था नहीं होने के कारण बिहार केलोगों को इसके लिए अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है।

07:06 PM Aug 09, 2019 IST | Desk Team

वही हाल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र का है उचित शिक्षा और स्वास्थ्य के व्यवस्था नहीं होने के कारण बिहार केलोगों को इसके लिए अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है।

 पटना : देश में बड़े-बड़े पार्टियां विद्यमान है उसके सामने लोग यहीं कहेंगे कि यह छोटी सी पार्टी क्या करेगी। आज हमारी पार्टी अखिल राष्ट्रीय जनतंत्र पार्टी का गठन किया है। हमारी पार्टी बिहार के युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी। जो युवा पांच-दस हजार रुपये के चलते अपराध की दुनिया में कूद रहे हैं उसे रोजगार देने का काम हमारी पार्टी करेगी। उक्त बातों की जानकारी अखिल राष्ट्रीय जनतंत्र पार्टी का गठन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा ने दी।
Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद आज भी बिहार के करोड़ों युवाओं को रोजगार के लिए एक से डेढ़ हजार किमी दूर अन्य प्रदेशों में काम हेतु जाना पड़ता है। वही हाल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र का है उचित शिक्षा और स्वास्थ्य के व्यवस्था नहीं होने के कारण बिहार केलोगों को इसके लिए अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है। 

इस अवसर पर पार्टी के युवा अध्यक्ष विकास कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश सिह, पप्पू सिंह, छोटे सिंह, मिथिलेश कुमार, कामेश्वर शर्मा, प्रशांत कुमार, विकास सिंह, पुनीत कुमार, सुनील कुमार सुगम, शक्ति सिंह, रजनी कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।
Advertisement
Next Article