Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोहाली मैच के दौरान मैदान में धोनी के पैर छूने घुस आया ये शख्स

NULL

10:39 PM Dec 14, 2017 IST | Desk Team

NULL

मोहाली में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे कल खेला गया है। जिसमें रोहित शर्मा ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी थी। जब बाद में टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हो गया जिसे देखकर यह साबित हो गया है कि एमएस धोनी से उनके फैंस कितना प्यार करते हैं।

Advertisement

दूसरे वनडे के दौरान जब टीम इंडिया फील्डिंग करने के लिए उतरी थी तब उस वक्त एक शख्स सिक्योरिटी तोड़कर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास आया। जब वह फैन धोनी के पास पहुंचा तो वह धोनी के पैर छूने लगा।

धोनी ने अपने फैन को निराश नहीं किया और उससे कुछ बातचीत की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इस शख्स को पकड़ा और मैदान से बाहर ले गए।

कप्तान रोहित शर्मा के कैरियर के तीसरे दोहरे शतक लगाने के बाद गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन दिखाया और भारत ने दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कल एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 141 रन से हरा दिया और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबर कर दी है।

रोहित ने दूसरे वनडे में तूफानी पारी खेली और उस तूफानी पारी में 153 गेंद में 12 छक्कों और 13 चौकों की मदद से नाबाद 208 रन बनाए जिससे भारत चार विकेट पर 392 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफर रहा।

भारत का श्रीलंका के खिलाफ यह तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। रोहित और शिखर धवन की सलामी बल्लेबाजी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े थे वहीं शिखर धवन ने 68 रन की पारी खेली थी।

रोहित ने दूसरी विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 213 रन की साझेदारी की है। श्रेयस अय्यर ने 88 रन की पारी खेली है।

भारत का यह स्कोर इस मैदान पर वनडे में सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2011 में नीदरलैंड के खिलाफ यहां पांच विकेट पर 351 रन बनाए थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Advertisement
Next Article