For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

EVM News: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने EVM की बजाय बैलट पेपर से वोट कराने का किया आह्वान

02:29 PM Jun 18, 2024 IST | Pannelal Gupta
evm news  आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने evm की बजाय बैलट पेपर से वोट कराने का किया आह्वान

EVM News: जहां एक तरफ ईवीएम को हैक करने की संभावना पर बहस चल रही है, वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि बैलट पेपर से वोटिंग कराई जानी चाहिए। उन्होंने चुनाव में मतपत्रों के इस्तेमाल का आह्वान किया।

Highlights

  • जगन मोहन रेड्डी ने बैलट पेपर से वोट कराने की मांग की
  • 'लोकतंत्र न केवल कायम रहना चाहिए बल्कि दिखना भी चाहिए'
  • राहुल गांधी ने ईवीएम को बताया ब्लैक बॉक्स

EVM News को लेकर Jagan Mohan Reddy का पोस्ट

EVM को लेकर आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी(Jagan Mohan Reddy) ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, जिस तरह न्याय न केवल किया जाना चाहिए बल्कि यह दिखना भी चाहिए, उसी तरह लोकतंत्र न केवल कायम रहना चाहिए बल्कि ऐसा होते दिखना भी चाहिए। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने बताया कि लगभग हर विकसित देश बैलट पेपर का इस्तेमाल कर रहा है।

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार के बाद बैलट पेपर की मांग

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, दुनिया भर में लगभग हर विकसित लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रियाओं में ईवीएम का नहीं, बल्कि मतपत्रों का उपयोग किया जाता है। हमें भी अपने लोकतंत्र की सच्ची भावना को बनाए रखने के लिए उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को हाल ही में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। टेक अरबपति एलन मस्क के ईवीएम पर सवाल उठाने की बहस में अब रेड्डी भी शामिल हो गए हैं।

क्या आपको लगता है कि बैलेट पेपर को ईवीएम की जगह ले लेना चाहिए?

राहुल गांधी ने ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बताया

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत में ईवीएम(EVM News) को ब्लैक बॉक्स करार दिया था। कांग्रेस सांसद ने एक्स पर लिखा, भारत में ईवीएम एक ब्लैक बॉक्स है, और किसी को भी इसकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंता है। उन्होंने कहा, जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की ओर बढ़ने लगता है। राहुल गांधी ने उन समाचार रिपोर्टों का भी हवाला दिया जिनमें कहा गया था कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा में जीतने वाले उम्मीदवार ईवीएम से जुड़े फोन का इस्तेमाल कर रहे थे।

EVM News

सैम पित्रोदा ने पारंपरिक पेपर बैलट को बताया अच्छा

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भी कहा था कि ईवीएम में हेरफेर किया जा सकता है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, मैंने इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, आईटी, सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में 60 साल बिताए हैं। मैंने ईवीएम सिस्टम का अध्ययन किया है और मेरा मानना है कि इसमें हेरफेर किया जा सकता है। सबसे अच्छा तरीका पारंपरिक पेपर बैलट है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×