टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पूर्व प्रेमी ने वायरल की छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो, मामले में तीन गिरफ्तार एक फरार

06:18 PM Nov 03, 2023 IST | R.N. Mishra

झारखंड के चाईबासा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ जिले के किरिबुरू में एक कॉलेज छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Advertisement

इस मामले में मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पीड़िता की थाने में लिखित शिकायत की थी कि वह ओडिशा में पढ़ाई कर रही थी, तब एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध विकसित हो गया। बाद में किन्हीं वजहों से उससे संबंध खत्म हो गया, लेकिन युवक ने निजी क्षणों के आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

उसने और उसके साथ दोस्तों ने यह वीडियो कई लोगों के पास भेज दिया। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और इज्जत पर गहरा आघात पहुंचा है। समाज में बदनामी के डर से उसके मन में आत्महत्या का विचार आ रहा है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के बाद तीन आरोपियों को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी के पकड़ने के लिए जुटी हुई है।

Advertisement
Next Article