Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Exit Poll 2024 : यहां के एग्जिट पोल के अनुसार 400 का आंकड़ा पार कर सकता है एनडीए

11:27 AM Jun 02, 2024 IST | Saumya Singh
Exit Poll 2024

Exit Poll 2024 : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण पूरा होने के बाद अब सभी को 4 जून को आने वाले चुनाव के नतीजों का इंतजार है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार तीसरी बार बीजेपी को बड़ी जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को एग्जिट पोल में जीत तो मिल ही रही है इसी के साथ भाजपा दक्षिण भारत में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने जा रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) के अनुसार, लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस बार भी बहुमत मिलने जा रहा है।

Highlight : 

BJP को जीत मिलने का अनुमान

चुनाव का सातवां और आखिरी चरण पूरा होने के बाद अब सभी को 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इससे पहले विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल में लगातार तीसरी बार भाजपा को बड़ी जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, कुछ एग्जिट पोल में ये अनुमान लगाया गया है कि एनडीए 400 का आंकड़ा भी पार कर सकता है।

दक्षिण भारत में BJP को जीत के आासार

बीजेपी को एग्जिट पोल में जीत तो मिलती दिख ही रही है, इसी के साथ भाजपा दक्षिण भारत में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने जा रही है। केरल के साथ तमिलनाडु में भी भाजपा को बड़ा फायदा होता दिख रहा है। तमिलनाडु में भाजपा का इस बार के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का अनुमान है। सभी एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) में भाजपा का तमिलनाडु में खाता खुलता दिख रहा है। भाजपा को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वहीं, कुछ एग्जिट पोल तो भाजपा को 6 सीटें तक दे रहे हैं।

कुछ सीटों पर BJP हो सकती है पीछे

मीडिया रिपोर्ट में भाजपा के दिग्गज नेता के अन्नामलाई को कोयंबटूर से झटका लग सकता है। तमिलनाडु के दूसरे बड़े शहर कोयंबटूर में भाजपा के दिग्गज नेता और प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को हार मिल सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, के अन्नामलाई पर डीएमके नेता पी गणपति राजकुमार हावी दिख रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में कोयंबटूर से सीपीएम नेता पीआर नटराजव सांसद हैं। 2019 का चुनाव भी डीएमके और कांग्रेस ने एक साथ चुनाव लड़ा था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article