टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एग्जिट पोल सही नहीं है : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

अमरिंदर ने कहा कि 50 साल की राजनीति में उन्होंने एग्जिट पोल पर विश्वास करने का कोई कारण नहीं पाया क्योंकि अधिकांश में सही नतीजे का अनुमान नहीं लगाया जा सका।

10:06 AM May 20, 2019 IST | Desk Team

अमरिंदर ने कहा कि 50 साल की राजनीति में उन्होंने एग्जिट पोल पर विश्वास करने का कोई कारण नहीं पाया क्योंकि अधिकांश में सही नतीजे का अनुमान नहीं लगाया जा सका।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को जारी विभिन्न एग्जिट पोल को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इनके सही होने पर संदेह है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि कांग्रेस प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। अधिकांश रायशुमारी में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को स्पष्ट या स्पष्ट बहुमत के करीब बताया गया है जबकि पंजाब में कांग्रेस को 13 में से 9-10 सीटें आने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 साल की राजनीति में उन्होंने एग्जिट पोल पर विश्वास करने का कोई कारण नहीं पाया क्योंकि अधिकांश में सही नतीजे का अनुमान नहीं लगाया जा सका। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “ज्यादातर अनुभव यही बताता है कि अगर मैं पंजाब में वोटर के रुखों का अध्ययन करूंगा तो मैं पूरी तरह सही अनुमान नहीं लगा पाऊंगा। इसलिए यह एग्जिट पोल कैसे सही हो सकता है।”

भाजपा-कांग्रेस ने कहा – परिणाम एग्जिट पोल से बेहतर होंगे

अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी वह एग्जिट पोल के अनुमान 9-10 सीट से ज्यादा हासिल करने की उम्मीद करते हैं। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पंजाब की 13 संसदीय सीटों पर रविवार को करीब 59 फीसदी मतदान हुआ।

Advertisement
Next Article