Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया की 9 सबसे महंगी दैनिक वस्तुएँ,जिन्हें आप कभी खरीदना नहीं चाहेंगे

इस दुनिया में पैसों से कुछ भी खरीदा जा सकता है इस बात में कोई दोराए नहीं है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें खरीदने के लिए इतनी भारी रकम भी चुकानी पड़ती है

11:59 AM Jul 25, 2019 IST | Desk Team

इस दुनिया में पैसों से कुछ भी खरीदा जा सकता है इस बात में कोई दोराए नहीं है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें खरीदने के लिए इतनी भारी रकम भी चुकानी पड़ती है

इस दुनिया में पैसों से कुछ भी खरीदा जा सकता है इस बात में कोई दोराए नहीं है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें खरीदने के लिए इतनी भारी रकम भी चुकानी पड़ती है कि ऐसे में तो अच्छे-अच्छे लोग पीछे हट जाते हैं। दुनिया की कई महंगी चीजों में शुमार कुछ ऐसी ही चीजें आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आप इस बात से जरूर संतुष्ट होंगे कि इतने महंगी चीजों से तो सस्ती चीजें ही काफी ज्यादा बेहतर है। 
Advertisement

1.चाय

दुनिया की सबसे महंगी चाय में शुमार दा होंग पाओ चाय है। इस चाय की महज 1 ग्राम की कीमत ही 90,000 रुपए है।

2.टॉयलेट पेपर

दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले हनीबिशो पेपर को कनाडा की सबसे बेहतरीन लकड़ी के फाइबर गूदे और जापान की सबसे साफ नदी के पानी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसकी कीमत करीब 1000 रुपए है।

3.कॉफ़ी

दुनिया की सबसे महंगी कॉफी एशियन पाम सिवेट एक बिल्ली द्वारा खाए और पचे हुए शौच वाले भाग से कॉफी चेरी बनाई गई है।। यूरोप और खाड़ी देशों में सिवेट कॉफी का खास रूप से सेवन किया जाता है,जहां इसकी कीमत करीब 25 हजार प्रति किलोग्राम है।

4.मोबाइल फोन

वर्टू सिग्नेचर कोबरा दुनिया का सबसे महंगा स्मार्ट फोन है जिसकी कीमत 2.3 करोड़ रुपए है। 

5.इयर बड्स

कासा जी इयरबड्स की एक जोड़ा 3,39,976 रुपये में बेचा गया।

6.साबुन

कतर साबुन की कीमत 1,81,175 रुपये है और यह एक लेबनान आधारित व्यापार समूह द्वारा निर्मित है।

7.टूथब्रश

रिनास्ट लग्जरी टूथब्रश यह एक एंटी-बैक्टीरिया कोटिंग ब्रश है। इसकी कीमत 2.5 लाख रुपये है।

8.पानी की बोतल

इस एक पानी की बोतल की कीमत 65 लाख रुपये है, बेवर्ली हिल्स 9OH2O पानी की बोतल दुनिया में सबसे महंगी है और एक हीरे से बना है।

9.केसर

केसर का सबसे शुद्ध रूप 3,23,975 रुपये प्रति 0.45 किलोग्राम तक हो सकता है। एक किलोग्राम केसर की फसल के लिए लगभग 50,000- 75,000 फूल लगते हैं और सबसे अच्छी गुणवत्ता कश्मीर, भारत में पैदा होती है।


Advertisement
Next Article