Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बच्चों को यातायात के नियम समझाए

NULL

11:28 AM Apr 24, 2018 IST | Desk Team

NULL

लालकुआं : लालकुआं कोतवाली में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया कोतवाली पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में जाकर छात्राओं को यातायात एवं महिला उत्पीड़न को लेकर जागरूक किया तथा छात्राओं को किसी भी उत्पीड़न व छेड़खानी से बचने के टिप्स भी दिए इस दौरान उन्होंने महिला हैल्प लाइन के बारे मे भी बताया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचे कोतवाल रवि कुमार सैनी और उप निरीक्षक माया बिष्ट ने विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदैव सड़क पर यातायात नियमों के अनुरूप ही चलना चाहिए।

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वह दो एवं चार पहिया वाहन व्यस्क होने के उपरांत ही चलाएं। सड़क पर बिना हेलमेट के वाहन कतई ना चलाएं। कोतवाली पुलिस ने छात्राओं से कहा कि उन्हें कहीं भी महिला अपराध होता दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस तथा टोल फ्री नंबर में दें। महिला उप निरीक्षक माया बिष्ट ने छात्राओं को किसी भी तरह का उत्पीड़न या छेड़खानी से बचने के लिए बारीकी से समझाते हुए कहा कि उनको स्कूल में या बाहर कोई भी मनचला छेड़खानी या फब्तियां कसता है तो उस घटना को नजरअंदाज ना करते हुए तुरंत इसकी सूचना अपने अभिभावक व कोतवाली पुलिस को जरूर दें। उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए कराटे या मार्शल आर्ट सीखने की सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान में छात्राओं को किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Next Article