India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बृहस्पति का वृषभ राशि में प्रवेश।

09:48 AM May 02, 2024 IST
Advertisement

कैसा रहेगा आपके लिए आगामी एक वर्ष।

भारतीय ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति शुभ ग्रहों की फेहरिस्त में सबसे शुभ ग्रह है। भारतीय मनीषियों ने हजारों वर्ष पहले ही बृहस्पति ग्रह के महत्व को समझ लिया था इसलिए इसे सबसे बड़ा अर्थात गुरू का दर्जा दिया गया। ज्योतिष में इसे वायु तत्त्व प्रधान ग्रह माना जाता रहा है। आश्चर्य की बात है कि आधुनिक वैज्ञानिकों ने इसे अपनी खोजों के आधार पर गैसों का बड़ा गोला सिद्ध किया है। बृहस्पति धनु और मीन राशियों का स्वामी है। कर्क राशि में बृहस्पति उच्च के होते हैं और मकर राशि में नीच के होते हैं। चूंकि बृहस्पति नैसर्गिक तौर पर शुभ ग्रह है इसलिए यदि बृहस्पति नीच राशि में हो तो भी वह अपनी महादशा में जातक को उन्नति दे सकते हैं। बहुत कम मामलों में बृहस्पति खराब फल देते हैं।

एक राशि में बृहस्पति तकरीबन 13 माह तक रहते हैं। शनि और राहु-केतु के बाद बृहस्पति सबसे मंद ग्रह हैं। शेष ग्रह करीब एक से दो माह में अपनी राशि भोग लेते हैं। चन्द्रमा सबसे तीव्र ग्रह है जो कि एक राशि को भोगने में करीब सवा दो दिन का समय लेता है।

वर्तमान में बृहस्पति अपने मित्र मंगल की राशि मेष में गोचर कर रहे हैं। आज 1 मई 2024 को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट बृहस्पति अपने शत्रु शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे और आगामी मई 2025 तक इसी राशि में गोचर करते रहेंगे।

जाने कि आपकी राशि से बृहस्पति का यह गोचर क्या परिणाम देगा।

हालांकि प्रिय पाठकों को यह मैं क्लीयर कर दूं कि किसी एक ग्रह के गोचर के आधार पर कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए। क्योंकि सभी ग्रहों का अपना शुभ अशुभ प्रभाव होता है। गोचर ग्रहों से फल कथन कहने से पूर्व कम से कम शनि और राहु-केतु के गोचर पर विचार जरूर कर लेना चाहिए।

मेष राशि - दूसरा बृहस्पति हमेशा धन देता है। जो लोग सलाहकार हैं उनके लिए आगामी एक वर्ष धनदायक रह सकता है। इसके अलावा ब्याज पर पैसा देने वाले, दलाल, खाने-पीने की चीजों का बिजनेस करने वाले भी लाभ में रहेंगे।

 

वृषभ राशि - राशि पर बृहस्पति होने से धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। बृहस्पति जिस राशि पर से निकलता है उसे पवित्र कर देता है। इसलिए वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष बहुत खराब नहीं होगा।

 

मिथुन राशि - आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। वाद-विवाद के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। विशेष तौर पर पेट दर्द आदि की शिकायत रह सकती है।

 

कर्क - संभव है कि आपको उन्नति के नये अवसर प्राप्त हों। जिस बिजनेस में लगे हुए हैं उसमें आपकी स्थिति मजबूत होने की पूरी-पूरी संभावना बनेगी। अच्छे समय का लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए।

 

सिंह राशि - बिजनेस की दृष्टिकोण से नये सौदे होंगे। किसी के साथ पार्टनरशिप में बिजनेस की शुरुआत हो सकती है। शेयर मार्केट आदि में दीर्घकालीन विनियोजन से लाभ की संभावना दिखाई देती है।

 

कन्या राशि - भाग्य स्थान का बृहस्पति जुलाई के बाद आपको विशेष परिणाम दे सकता है। कार्यों में सफलता का प्रतिशत बढ़ जायेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दलाली का काम करने वाले फायदे में रहेंगे।

 

तुला राशि - आठवें स्थान का बृहस्पति किसी भी रूप में बहुत अच्छा तो नहीं कहा जायेगा। जो कुछ सोच रखा है उसे पूरा करने के लिए ज्यादा परिश्रम करना होगा। आपको बृहस्पति के मंत्र जाप से उसकी शांति करवानी चाहिए।

 

वृश्चिक राशि - यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं या प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी करते हैं तो यह साल आपके लिए प्रमोशन का है। नये वाहन की खरीद हो सकती है। स्वयं के घर का सपना साकार हो सकता है।

 

धनु राशि - आतौर पर छट्ठा बृहस्पति खर्च बढ़ा देता है। लेकिन बृहस्पति चूंकि शुभ ग्रह है इसलिए यह खर्च किसी मांगलिक कार्य में हो सकता है। घर में विवाह आदि के आयोजन की संभावना बन सकती है।

 

मकर राशि - उच्च वर्ग से संपर्क हो सकता है और संभव है कि इससे आपको लाभ भी हो। जो लोग अभी तक सगाई-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए परेशान थे उन्हें कुछ हद तक सफलता मिल सकती है।

 

कुंभ राशि - आपकी राशि से बृहस्पति का गोचर चौथे स्थान पर होने से बहुत बेहतर परिणाम नहीं मिले पायंेगे। ज्यादा खराब स्थिति से बचने के लिए जो कुछ चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। परिश्रम की आवश्यकता भी बनी रहेगी।

 

मीन राशि - सरकारी या प्राइवेट सेक्टर से संबंधित कर्मचारी वर्ग का ट्रांसफर हो सकता है। हालांकि रूपये-पैसों की सहूलियत बनी रहेगी। जो लोग बिजनेस करते हैं उनके बिजनेस नेचर में कुछ चेंज आ सकता है।

Astrologer Satyanarayan Jangid

WhatsApp - 6375962521 

Advertisement
Next Article