India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कपल्स में बढ़ा Sleep Divorce का ट्रैंड, जानिए क्यों हो रहा फेमस?

03:29 PM May 21, 2024 IST
Advertisement

आजकल कपल्स के बीच स्लीप डिवोर्स (Sleep Divorce) काफी ट्रैंड में है। यदि आप सोच रहे हैं स्लीप डिवोर्स क्या है या यह क्यों ट्रैंड में है तो चिंता न करें हम आपको आज इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि, मॉडर्न कपल्स Sleep Divorce को इतना महत्व क्यों दे रहे हैं और इसको अपननाने से क्या लाभ हो सकते हैं। अब हम आपको बताएंगे कि, स्लीप डिवोर्स क्या होता है? पहले के समय में जब कपल्स शादी करते थे तो दोनों एक दूसरे के साथ एक ही बिस्तर पर सोते थे और उनके शादीशुदा जीवन व रोमांटिक रिश्तों के लिए यह जरुरी भी समझा जाता था। लेकिन आजकल यह उल्टा हो गया है अब कपल्स बिस्तर पर एक दूसरे के साथ नहीं बल्कि अलग-अलग सोते हैं। इस मॉडर्न जमाने के कई कपल्स इस नए ट्रैंड को फॉलो कर रहे हैं। और इसे ही स्लीप डिवोर्स कहा जाता है। स्लीप डिवोर्स ट्रैंड को फॉलो करने की वजह सबकी अलग अलग हो सकती हैं। कोई अपने बीच भावनात्मक इमोशन जगाने के लिए इसे फॉलो कर सकता है या फिर बेहतर नींद लेना भी एक कारण हो सकता है।

स्लीप डिवोर्स को हम इस तरह समझ सकते हैं कि, यह और कुछ नहीं बल्कि रात को अच्छी नींद पाने के लिए कपल्स के अलग-अलग सोने की एक व्यवस्था है। इस मॉर्डन रिलेशनशिप से भारत में कई कपल्स आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन स्लीप डिवोर्स रिश्ते में किस तरह से कपल्स को प्रभावित कर सकता है इसका क्या असर पड़ता है और यदि लम्बे समय तक रिश्ते में यही सिचुएशन रहे तो इसका क्या परिणाम निकल सकता है? आइये जानते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार सबसे पहले हमें अपने साथ रिश्ता निभाना चाहिए उसके बाद अपने फ्रेंडस और फैमिली के साथ बाद दुनिया के बाकि लोगों के साथ आपका रिश्ता होता है। दूसरी तरफ स्लीप डिवोर्स में काम के शेड्यूल, खर्राटों की समस्या, देखभाल या अन्य कई वजहों से पार्टनर दूर सो सकता है इसको लेकर चिंता करने वाली बात नहीं हैं। आइए जानें क्या हो सकते हैं अच्छी नींद के लाभ

स्ट्रेस होता है दूर

अच्छी नींद लेने से दिमाग से स्ट्रेस दूर होता है। दिमाग से टेंशन दूर करने के लिए नींद एक अच्छा स्रोत है। अच्छी नींद याददाश्त, एकाग्रता बढाती है और इससे स्ट्रेस फ्री होकर आप अपनी समस्याओं को भी सुलझा सकते हैं। अच्छी नींद लेने से दिमाग शांत होता है और आप किसी भी सिचुएशन को बेहतर तरीके से हैंडल कर सकते हैं।

मूड होता है अच्छा

अपनी भावनाओं और मनोदशा को कंट्रोल करने के लिए एक अच्छी नींद की जरुरत होती है। यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो उससे आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है। नींद कम होने से मूड में बदलाव और तनाव हो सकता है। इसलिए अपनी नींद को पूरा करें और मूड ठीक रखें।

अच्छा होता है स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नींद सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाएं रखने के लिए एक पूरी नींद लें। नींद पूरी करने से इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है। इससे सम्पूर्ण स्वास्थ्य ठीक होता है। कई स्टडीज से यह बात निकलकर सामने आई है, पूरी नींद लेने से हार्ट डिजीज, डायबिटीज और मोटापे जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

बेहतर काबिलियत और प्रदर्शन

अच्छी नींद लेने से यदि यदि आप किसी चीज या किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो वह आसानी से होती है। आप किसी भी चीज में बेहतर कर सकते हैं। यदि आप अच्छी और बेहतर नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपके रिश्ते और काम पर अच्छा असर नहीं पड़ता है। इसलिए कपल्स अपने अलग-अलग बिजी शेड्यूल के चलते स्लीप डिवोर्स की तरफ बढ़ रहे हैं।

जीवन होता है बेहतर

अच्छी नींद लेने से शरीर में नयी फुर्ती आती है और मन खुशहाल रहता है। हर दिन अच्छी नींद लेने से जीवन में बेहतर समग्र गुणवत्ता बनती है। एक अच्छे रिश्ते को बनाये रखने के लिए भी नींद जरुरी है। जीवन में सभी रिश्ते एक जैसे नहीं होते हैं। कपल्स की अपनी-अपनी जरूरतें होती हैं और सभी कपल्स एक जैसे नहीं होते हैं। किसी के लिए फिजिकल टच या अपने पार्टनर को गले लगाना जरुरी हो सकता है इसलिए इस तरह के कपल्स को स्लीप डिवोर्स की सलाह नहीं दी जानी चाहिए।

Advertisement
Next Article