For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कपल्स के बीच बढ़ा Weekend Marriage का ट्रेंड, शादी के बाद भी रहते हैं सिंगल

03:38 PM Apr 22, 2024 IST
कपल्स के बीच बढ़ा weekend marriage का ट्रेंड  शादी के बाद भी रहते हैं सिंगल

Weekend Marriage: कहते हैं शादी के बाद पति-पत्नी जन्मों-जन्मों के लिए एक दूसरे के साथी बन जाते हैं वो जीवनभर एक साथ रहने का वचन एक दूसरे को देते हैं। एक दूसरे के साथ खाना खाते हैं, सुख दुःख बांटते हैं। अपनी फैमिली बनाने और उसके बाद खुशहाल जीवन जीने के लिए लोग शादी करते हैं। कई लोग शादी के बाद अपनी फैमिली अलग बनाकर एक अलग घर में रहना पसंद करते हैं। बहुत समय से देखा भी कुछ ऐसा ही जा रहा है कि, लोग अपना घर छोड़ कर अपनी शादी के बाद नया घर लेकर उसमें रहने जाते हैं और अपने साथी के साथ अच्छा जीवन व्यतीत करने का सपना देखते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है लोग अपने हिसाब से कई तरह के ट्रेंड शादी में लेकर आ रहे हैं। हाल-फिलहाल में कपल्स के बीच एक नया ट्रैंड Weekend Marriage काफी फेमस हो रहा है। आपको जानकार हैरानी होगी की इस ट्रेंड में कपल्स एक ही शहर में रहते हुए भी एक साथ एक घर में नहीं रहते हैं ये ऐसे कपल्स हैं जो बस एक हफ्ते में एक दूसरे से मिलते हैं उसके बीच में ये आपस में पराये लोगों की तरह ही रहते हैं आपको जरूर यह बात हजम नहीं हो रही होगी लेकिन आजकल कपल्स इस ट्रेंड को खूब फॉलो कर रहे हैं आइये जानें इसके बारे में।

  • कपल्स के बीच एक नया ट्रैंड Weekend Marriage काफी फेमस हो रहा है 
  • इस ट्रेंड में कपल्स एक ही शहर में रहते हुए भी एक साथ एक घर में नहीं रहते हैं
  • आजकल कपल्स इस ट्रेंड को खूब फॉलो कर रहे हैं

कपल्स को मिलती है आजादी

 

वीकेंड शादी करने के बाद कपल्स अपने रिश्ते में खुलकर जीने का दावा करते हैं। इससे उन्हें आजादी मिलती है। इस ट्रेंड में लोग शादी के बाद भी अपना जीवन सिंगल होकर बिता सकते हैं। शादी से पहले ही दोनों के बीच यह तय हो जाता है कि, रिश्ते में दोनों एक दूसरे से सिर्फ वीकेंड पर ही मिलेंगे। इस तरह की शादी को अलगाव के रिश्ते का भी नाम दिया जाता है। आपको इस ट्रेंड के नाम से ही पता चल रहा होगा कि, इसमें दोनों साथी सिर्फ वीकेंड पर ही एक दूसरे से मिलते हैं। एक सप्ताह पूरा होने तक दोनों एक अजनबी की तरह रहते हैं। हालांकि जरुरी नहीं हैं कि इस दौरान वे अलग-अलग घर में रहें, एक घर में रहकर भी वे एक दूसरे से अलग रह सकते हैं या एक शहर में अलग घर में रहकर भी वे ऐसा कर सकते हैं।

आखिर कपल्स क्यों इस ट्रेंड को कर रहे फॉलो

आजकल कपल्स ज्यादातर वर्किंग होते हैं जिनके पास एक दूसरे को देने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है इसी वजह से बहुत से कपल्स Weekend Marriage ट्रेंड को फॉलो करते हैं। यदि बात करें कि यह ट्रेंड सबसे पहले कहां शुरू हुआ था तो इसकी शुरुआत जापान से हुई है। जापान वह पहली कंट्री हैं जहां वीकेंड मैरिज का क्रेज कपल्स के बीच देखने को मिला था। जापानी लोगों ने यह ट्रेंड इस बात को सोचकर शुरू किया था कि, शादी के बाद उन्हें अपने आपको समय देने का टाइम नहीं मिल पाता है। इसके पीछे की एक वजह अपने साथी को उसकी ख़ुशी देना भी होता है यदि सामने वाला पार्टनर कुछ दुरी बनाकर चलना चाहता है तो उसका साथी उसका सोचकर यह कदम उठा सकता है। वीकेंड शादी जापान में चलन में आने के बाद भारत सहित कई ने देशों में भी प्रचलित होती जा रही है।

रिश्ते को समय देना कुछ कपल्स के लिए मुश्किल

कुछ लोग वीकेंड शादी के बारे में कई तरह के विचार रख सकते हैं लेकिन देखा जाये तो कुछ कपल्स इस तरह की शादी में मजबूरन भी रह रहे होते हैं। यह उन लोगों के लिए हो सकता है जिनकी नौकरी उनके पार्टनर से उन्हें दूर ले जाती है। और चाहकर भी वे अपने साथी के पास नहीं रह सकते हैं। कई बार घर में रहते हुए भी कुछ कपल्स मज़बूरन एक दूसरे से दूर रहते हैं क्योंकि दोनों ही वर्किंग होते हैं और दोनों की टाइमिंग आपस में मेल नहीं खाती है इससे उनके बीच में तनाव बढ़ने लगता है और यह उन्हें एक दूसरे से दूर भी कर सकता है। बीजी लाइफस्टाइल के कारण बढ़ रहा है यह ट्रेंड रिश्ते को कई तरह से प्रभावित भी कर सकता है। अपने परिवार पर ध्यान न देने की वजह से भी लोग इस ट्रैंड को जमकर फॉलो कर रहे हैं लेकिन यह एक चिंता का विषय भी बन सकता है। कुछ लोग सिर्फ दिखावे के लिए इस ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं लेकिन ऐसा करना आपके रिश्ते को खत्म भी कर सकता है इससे कपल्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग नहीं रहती है और वे एक दूसरे को समझना बंद कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×