For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Explore करें बिहार का यह मिनी लक्षद्वीप, कम खर्च में Double fun

01:54 PM Jan 19, 2024 IST | Aastha Paswan
explore करें बिहार का यह मिनी लक्षद्वीप  कम खर्च में double fun

Ecplore: अगर आप भी लक्षद्वीपका मजा उठाना चाहते हैं, लोकिन आपका budget भी कम है, तो आप बिहार की अमवा मन झील जा सकते हैं। यह झील बिहार के पहले एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स के तौर पर विकसित हो रही है, जहां आप पैरासेलिंग से लेकर मोटर बोट तक का लुत्‍फ उठा सकेंगे।

Highlights

  • कम समय और पैसों में Explore कर सकते हैं लक्षद्वीप
  • लक्षद्वीप से कम नहीं अमवा मन झील
  • कई Activity का मजा ले सकते हैं

एक्सप्लोर करें मिनी लक्षद्वीप

क्‍या आप लक्षद्वीप जाने की सोच रहे हैं। इन दिनों जिस तरह से लक्षद्वीप सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, उसे देखते हुए लग रहा है कि ज्यादातर भारतीयों की अगली छुट्टियां लक्षद्वीप में बीतेंगी। फिलहाल अभी से फरवरी तक लक्षदीप के लिए 7000 बुकिंग हो चुकी हैं। ऐसे में लास्‍ट मिनट पर ट्रिप प्‍लान करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। अगर ऐसा हो भी, तो टेंशन की बात नहीं है।

अगर आप लक्षद्वीप ना जा पाएं, तो बिहार के चंपारण जिले में आपको मालदीव और लक्षद्वीप जैसा मजा मिल सकता है, वो भी सिर्फ कम खर्च में। दरअसल, बिहार में इन दिनों घूमने वाली जगहों का डेवलपमेंट बहुत तेजी से चल रहा है। ऐसे में एक जगह सामने आई है, जिसकी तुलना लक्षद्वीप से की जा रही है।

लक्षद्वीप से कम नहीं अमवा मन झील

बिहार के पश्चिमी चंपारण में मौजूद अमवा मन झील लक्षद्वीप से कम नहीं माना जा रहा है। बता दें राज्‍य में पहले एडवेंचर स्पोर्ट्स के तौर पर इसे तैयार किया जा रहा है। जहां आम लोग भी घूमने जा सकता है। यहां पर आने पर आप कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। मोटर बोट, जेट अटैक, बोट जेटस्‍की, जेट स्‍कूटर, सेाफा राइड, जॉर्बिंग बॉल, पैरासेलिंग की सुविधा मिलेगी।

लक्षद्वीप जैसी बनी है झील

यह झील बिहार के मोतिहारी से 30 किमी दूर National Highway 727 के किनारे वॉटर स्‍पॉट पार्क में बनाया जा रहा है। यहां पैरासेलिंग से लेकर मोटर बोट तक का आनंद लेना संभव है। लोगों का मानना है कि आने वाले समय में यह झील लोगों की ट्रेवल लिस्‍ट में शामिल की जाएगी। बता दें कि 175 एकड़ जमीन पर इसे बनाया जा रहा है। यह झील 3 किमी लंबी और 800 मीटर चौड़ी है। अभी से लोग यहां पर अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ वीकेंड और पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। आप भी इस मिनी लक्षदीप के मजे ले सकते हैं।

इस तरह करें बजट तैयार

वैसे तो अमवामन की वॉटर स्‍पोट़र्स एक्टिविटीज में हिस्सा लेने पर कोई भी किराया नहीं देना होगा। लेकिन अगर आप अपनी पसंद के अनुसार वॉटर एक्टिविटीज में भाग लेते हैं, तो उसका किराया बिहार राज्‍य पर्यटन विकास द्वारा तय किया गया है। यहां पैरासेलिंग के लिए 800 रूपए , बोटिंग के लिए 100 रूपए और जेट स्की के लिए 400 रुपए का शुल्‍क देना होगा। यहां आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ ले सकते हैं। मंगलवार को पार्क आम जनता के लिए बंद रहता है।

कैसे पहुंचे अमवा मन झील

अमवा मन झील जाने के लिए आपको बिहार के बेतिया या मोतिहारी पहुंचना होगा। यहां के लिए आपको बिहार से ट्रेन, बस की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। आप चाहें तो अपने व्हीकल से यहां जा सकते हैं। इसके बाद बेतिया या मोतिहारी मेन सड़क यानी 727 से होते हुए यहां पहुंच जाएं। यहां जाकर आप दिनभर वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

तो अब देर किस बात की है। आप भी इसी वीकेंड में अपनी फैमिली के साथ मिनी लक्षदीप का मजा लें सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×