विलुप्त हुई Handfish को 20 साल बाद फिर से देखा गया, वायरल वीडियो देख हैरान हो जाएंगे आप
02:48 PM Sep 17, 2023 IST | Khushboo Sharma
ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में एक अजीब मछली को देखा गया है। यह एक चित्तीदार "हैंडफिश" है, जो अपने "हाथों" का उपयोग करके चलती है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार इस मछली की प्रजाति विलुप्त हो गई होगी। इसे लगभग 20 सालों से नहीं देखा गया था। सीएसआईआरओ (Commonwealth Scientific and Industrial Research Organisation) ने इस मछली का एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसे देखकर आप मान जाएंगे कि यह अद्भुत मछली है।
Advertisement
किसे मिली हैं ये मछली?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस मछली की खोज केरी यारे नाम की एक महिला ने की थी। प्रिमरोज़ सैंड्स टाउन में, वह एक समुद्र तट के किनारे तेज़ी से आगे बढ़ रही थी। इसके बाद अजीब मछली ने उसका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह यह देखकर आश्चर्यचकित रह गई कि यह मछली बिना पंखों के तैर रही थी और इसके बजाय अपने 'हाथों' का उपयोग कर रही थी।
मछली की खोज से बेहद खुश केरी
इस मछली की खोज से केरी यारे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, ''मैं दौड़ते समय जिन जीवों को देखती हूं, वे मुझे हमेशा दिलचस्प लगते हैं।'' जब मैंने करीब से देखा, तो मुझे रेत की परत के नीचे उसका छोटा सा हाथ छिपा हुआ दिखाई दिया। सबसे पहले, यह एक छोटी पफ़रफ़िश या टॉडफ़िश जैसे नज़र आई, जिसे मैंने अक्सर देखा है। वह पल वाकई बेहद अद्भुत था।
देखे वायरल होता इस मछली का वीडियो
Spotted: a handfish! 👀
Last weekend, a runner found a critically endangered spotted handfish (Brachionichthys hirsutus) in Tasmania. Unfortunately the fish was dead, but it's exciting evidence of life of a population we'd thought was locally extinct since 2005. pic.twitter.com/UzYHVZeTcO
— CSIRO (@CSIRO) September 10, 2023
अपने "हाथों" का उपयोग करके,यह लुप्तप्राय मछली की प्रजाति समुद्र तल के पार जा सकती है। सीएसआईआरओ के कार्ली डिवाइन के अनुसार, दुनिया में उनमें से केवल 2,000 ही बचे थे, और इसे स्थानीय रूप से विलुप्त माना गया था।
Advertisement
2005 से पहले वहां होती थी ऐसी मछली
'इस मछली की खोज से पहले, हमारा मानना था कि प्राइमरोज़ सैंड्स में स्पॉटेड हैंडफिश, जो वर्ष 2005 से पहले वहां रहती थी, अब विलुप्त हो गई थी। कुछ साल पहले, हमारे बहुत कोशिशों के बावजूद, हम इस मछली की खोज में असफल रहे थे। हमें इसे फिर से एक बार जरूर ढूंढ़ना चाहिए।' कार्ली डिवाइन ने बोला।
Advertisement