देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं
Face Pack Remedies : गर्मियों में चेहरे पर हो रही रैडनेस और जलन तो आजमाएं घरेलू फेसपैक
12:28 PM May 31, 2024 IST | Saumya Singh
Face Pack Remedies : गर्मी के दिनों में 10 मिनट के लिए भी धूप में निकल जाने से चेहरों पर रेडनेस और जलन होने की संभावना बढ़ जाती है। कभी-कभी तो चेहरे काले पड़ने लग जाते हैं। हालांकि इन सभी समस्या से बचाव करने के लिए अधिकतर लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग करते है। जो केवल कुछ समय के लिए ही कारगर होता है, कभी ऐसा भी होता है कि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से साईड इफेक्ट भी होने लगता है। इसलिए इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
Advertisement
Highlight :
Advertisement
- चेहरे के लिए अपनाएं घरेलू उपाय
- रेडनेस और जलन को करेगा दूर
- रूखे और बेजान त्वचा से राहत
घर पर बनें फेस पैक ट्राई करें
भीषण गर्मी ने सभी की हालात खराब कर दी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं की वजह से हम सभी को त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग टैनिंग और त्वचा पर रेडनेस से परेशान रहते हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों को चेहरे पर छोटे-छोटे दानों और जलन जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। आप चाहें तो घर पर दूध से बनें फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। जो आपके चेहरे के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Advertisement
रूखे और बेजान त्वचा से राहत

आप दूध में शहद मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप दूध में शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद आप अपने चेहरे को नाॅर्मल थंडे पानी से साफ कर सकते हैं। आप अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 1-2 बार अप्लाई कर सकते हैं। शहद, त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, इससे रूखे और बेजान त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
कालेपन को दूर करने में असरदार

गर्मियों में चेहरे पर दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए आप 1-2 चम्मच दूध लें। इसमें चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। हल्दी और दूध चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाते हैं। आप सप्ताह में 1-2 बार इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
रेडनेस और जलन को कम करने में मददगार

आप अपने चेहरे पर दूध में खीरे का रस मिलाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच दूध लें। इसमें एक चम्मच खीरे का रस डालें। अब इसे अपने चेहरे पर स्प्रे करें या फिर फेस पैक के तौर पर लगाएं। आप इस फेस पैक को दिन में 1-2 बार अप्लाई कर सकते हैं। खीरे का रस, त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। दूध और खीरे का रस, त्वचा के दाग-धब्बों और मुहासें से भी छुटकारा दिलाता है। यह फेस पैक त्वचा की रेडनेस और जलन को भी कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement

Join Channel