गर्मियों में Oily Skin से हैं परेशान? आजमाएं ये 4 Homemade Face Scrub और पाएं Pimples और Blackheads से छुटकारा
Face Scrub for Oily Skin: गर्मियों में धूप, धूल और पसीने के कारण ऑयली स्किन वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे हमारी स्किन पर पिंपल्स और ब्लैक हेड्स होने लगते हैं। खास करके जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनको इस समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ता है। गर्मी में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। पसीना और गंदगी स्किन के पोर्स में घुसकर ब्लैक हेड्स और पिंपल्स की वजह बन जाते हैं। इसलिए आपको दिन में कम से कम 2-3 बार अच्छी तरह से चेहरे की सफाई करनी चाहिए।
इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप पिंपल्स और ब्लैक हेड्स की समस्या को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं, Homemade Face Scrub for Oily Skin के बारे में।
Face Scrub for Oily Skin: गर्मियों में इन फेस स्क्रब का करें इस्तेमाल
1. कॉफी स्क्रब

कॉफी सिर्फ पीने के लिए नहीं बल्कि, हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ऑयली स्किन पर कॉफी का स्क्रब लगाने से स्किन साफ़ हो जाती है। इस स्क्रब से चेहरे पर निखार भी आएगा। इसे बनाने के लिए पिसी कॉफी में दही डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें, इसके बाद चेहरे पर इसे लगाकर अच्छी तरह से मलें और थोड़ी देर बाद इसे धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 या 2 बार कर सकते हैं।
2. अखरोट का स्क्रब

अगर आप अपनी स्किन पर कुछ ही समय पर निखार लाना चाहते हैं, तो अखरोट का स्क्रब आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसे लगाने से हमारी स्किन से ऑयल हटाने और उसे मुलायम बनाने में मदद मिलती है। इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए 2 से 3 टुकड़े अखरोट के लेकर इसे बारीक पीस लें। इसके बाद इसमें शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद इसे धो लें। इसका इस्तेमाल का हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। इससे भी आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
3. टमाटर का स्क्रब

टमाटर को हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मी में बहुत ज्यादा पसीने और गर्मी के कारण हमारी त्वचा चिपचिपी हो जाती है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो टमाटर स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक टमाटर और 2 चम्मच चीनी लेकर मिला लें। फिर उंगली से अपने चेहरे पर स्क्रब को रगड़े। इससे स्किन अच्छी तरह एक्सफोलिएट होगी और डेड स्किन सेल्स चेहरे से हट जाएगी।
4. दही और बेसन फेस स्क्रब

दही और बेसन फेस स्क्रब को चेहरे पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं। ये एक बेहतर फेस स्क्रब है, जो स्किन से ऑयल को कम करने में मदद करता है। इसलिए गर्मी में ये फेस स्क्रब एक्ने और चिपचिपाहट को दूर रखने में मदद करता है। इसे फेस स्क्रब को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में दही मिलाएं। अगर आप चाहें, तो इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट सूखने दें। इसके बाद धीरे-धीरे रगड़कर इसे साफ करें और पानी से धो लें। इससे चेहरा एक्सफोलिएट तो होगा ही, साथ ही, स्किन ग्लोइंग भी नजर आएगी।
Also Read: गर्मियों में Dehydration और Weakness को दूर करने के लिए 5 सबसे असरदार और Natural Home Remedies

Join Channel