W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

फेसबुक, व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम काफी देर तक रहा डाउन , सोशल मीडिया में मच गया हंगामा

शुक्रवार बीती रात अचानक फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम ने काम करना बंद कर दिया। इसके साथ ही लोगों को फेसबुक मैसेंजर पर भी संदेश भेजने में परेशानी हो रही थी।

05:29 AM Mar 20, 2021 IST | Shera Rajput

शुक्रवार बीती रात अचानक फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम ने काम करना बंद कर दिया। इसके साथ ही लोगों को फेसबुक मैसेंजर पर भी संदेश भेजने में परेशानी हो रही थी।

फेसबुक  व्हॉट्सऐप  इंस्टाग्राम काफी देर तक रहा डाउन   सोशल मीडिया में मच गया हंगामा
शुक्रवार बीती रात अचानक फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम ने काम करना बंद कर दिया। इसके साथ ही लोगों को फेसबुक मैसेंजर पर भी संदेश भेजने में परेशानी हो रही थी। लोग इंस्टाग्राम पर भी ना तो तस्वीर पोस्ट कर पा रहे हैं और ना ही फीड चेक कर पा रहे थे। बता दे कि यह करीब आधा घंटा ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बंद रहे। 
वही , ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कई यूजर्स के साथ हुआ। इससे लाखों उपयोगकर्ताओं के बीच हाहाकार मच गया।  देखते ही देखते लोगों ने इसकी शिकायत शुरू कर दी। 
आपको बता दे कि भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे के करीब तीनों के सर्वर डाउन हुए थे। तीनों ( फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम ) एक साथ डाउन हुए। आखिरकार पैने 12 बजे के करीब तीनों की सेवाएं बहाल हो पाईं।  
इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में आ रही कठिनाई को लेकर अब तक कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×