Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली अनाज मंडी हादसा में फैक्ट्री मालिक हिरासत में

दिल्ली में रानी झांसी रोड़ के अनाज मंड़ इलाके में रविवार सुबह लगी भीषण आग के मामले में दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक रेहान को हिरासत में ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

02:09 PM Dec 08, 2019 IST | Shera Rajput

दिल्ली में रानी झांसी रोड़ के अनाज मंड़ इलाके में रविवार सुबह लगी भीषण आग के मामले में दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक रेहान को हिरासत में ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

दिल्ली में रानी झांसी रोड़ के अनाज मंडी इलाके में रविवार सुबह लगी भीषण आग के मामले में दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक रेहान को हिरासत में ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 
Advertisement
सूत्रों ने बताया कि रेहान को भारतीय दंड़ संहिता की धारा 304(गैर इरादतन हत्या) के तहत हिरासत में लिया गया है। 
यह केस अपराध शाखा को सौंपे जाने के कुछ समय बाद ही यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में बैग बनाए जा रहे थे उसके लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था और दमकल विभाग से भी कोई औपचारिक अनुमति नहीं ली गई थी। इस हादसे का कारण पहले शार्ट सर्किट बताया जा रहा था लेकिन व्यापक जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। 
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटनास्थल का दौरा किया था और यह कहा था कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
इस हादसे में 40 से अधिक लोग मारे गए है और दिल्ली सरकार ने मामले की मजिस्टेट से जांच के आदेश दे दिए हैं। 
दिल्ली पुलिस ने हालांकि इससे पहले फैक्ट्री मालिक रेहान के पुत्र को हिरासत में ले लिया था जिसके बाद रेहान की तलाश की जा रही थी। 
हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि घटना की पूरी जांच करवाई जायेगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 
श्री केजरीवाल ने सुबह घटनास्थल का दौरा कर मृतकों के परिजनों को दस लाख तथा घायलों के परिजनों को एक लाख रूपए सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने घटनास्थल का दौरा करने के बाद एलएनजेपी जाकर घायलों से मुलाकात की और चिकित्सकों से भी बातचीत कर घायलों का हालचाल जाना और कहा कि घायलों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। 
इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द्र ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो – दो लाख रुपए का मुआवजा तथा घायलों में प्रत्येक को 50 -50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। 
श्री कोविंद ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट््वीट किया, ‘‘दिल्ली के अनाज मंडी में आग लगने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों के साथ है। घायलों के शीघ, स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय अधिकारी लोगों को बचाने और उनकी मदद करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।’’ 
श्री मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुये ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के रानी झांसी रोड के निकट अनाज मंडी में लगी आग बहुत भीषण है। हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। 
घायलों के शीघ, स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट््वीट किया, ‘‘दिल्ली के अनाज मंडी मे भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर से आहत हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ 
Advertisement
Next Article