टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच दिल्ली रवाना हुए फडणवीस, BJP के वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस एक वकील के साथ मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

02:20 PM Jun 28, 2022 IST | Desk Team

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस एक वकील के साथ मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस एक वकील के साथ मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट का सामना कर रही है क्योंकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उसके कई विधायकों ने विद्रोह कर दिया है और वर्तमान में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।
Advertisement

पार्टी के पदाधिकारी ने कहा, फडणवीस एक वकील के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वह वहां भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पहले कहा था कि, वह मुंबई में फडणवीस के आधिकारिक आवास पर एक बैठक में शामिल हुए थे, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
मुनगंटीवार ने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर ‘‘इंतजार करो और देखो’’ का रुख बनाए हुए है।

Advertisement
Next Article