फागू चौहान को बिहार के 40वां राज्यपाल के रूप में जस्टिस एपी शाही ने शपथ दिलवायी
बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान 1985 में दमकीया पार्टी के विधायक बनकर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था।
02:05 PM Jul 29, 2019 IST | Desk Team
पटना : आज पटना राजभवन के राजेन्द्र मंडप में बिहार के 40वां राज्यपाल के रूप में पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस अमरेन्द्र प्रताप (एपी शाही) ने बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान को हिन्दी में शपथ दिलवायी । शपथ ग्रहण के बाद नए राज्यपाल श्री चौहान ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी।
Advertisement
बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान 1985 में दमकीया पार्टी के विधायक बनकर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वर्तमान में उतर प्रदेश आजमगढ़ जिला के पास घोषी विधानसभा क्षेत्र में छठी बार विधायक है। श्री चौहान आजमगढ़ जनपद के लोकप्रिय विधायकों में गिने जाते है। फागू चैहान पिछड़े वर्ग में दमदार नेता माने जाते हैं। चौधरी चरण सिंह की पार्टी से विधायकी शुरू की। श्री चौहान आजमगढ़ जनपद शहर से लगे गांव शेखपुरा बदोपुर के रहने वाले हैं।श्री चौहान पिछड़े समाज के उत्थान के लिए बहुत संघर्ष किया। कोई भी कार्यकत्र्ता या गरीब भूखा उनके दरवाजे से भूखा नहीं जाता।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मो. हारूण रशीद, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मंत्री प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, विजेन्द्र यादव, राणा रंधीर सिंह, राम नारायण मंडल, विनोद नारायण झा, शैलेश कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, संतोष कुमार निराला, विनोद कुमार ङ्क्षसह, नीरज कुमार, अशोक कुमार चौधरी, विधायक पूनम देवी यादव, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, राधामोहन शर्मा, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार, संगठन मंत्री नागेन्द्र जी समेत उतर प्रदेश के करीब 400 गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement