For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अपनी क्रश के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, आने लगे अश्लील मैसेज, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने महिला के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनकी तस्वीरें कथित तौर पर ‘‘आपत्तिजनक’’ विवरण के साथ पोस्ट करने के आरोप में 32-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महावीर एन्क्ले

05:59 PM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस ने महिला के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनकी तस्वीरें कथित तौर पर ‘‘आपत्तिजनक’’ विवरण के साथ पोस्ट करने के आरोप में 32-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महावीर एन्क्ले

अपनी क्रश के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल  आने लगे अश्लील मैसेज  पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने महिला के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनकी तस्वीरें कथित तौर पर ‘‘आपत्तिजनक’’ विवरण के साथ पोस्ट करने के आरोप में 32-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी महावीर सिंह के रूप में हुई है।
Advertisement
मिलने लगी अंजान लोगों द्वारा अश्लील तस्वीरें 
पुलिस ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले की शिकायत एक महिला ने की थी, जिन्होंने आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके दो फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाए थे और ‘‘आपत्तिजनक’’ विवरण के साथ उनकी तस्वीरें पोस्ट कर रहा था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अंजान लोगों द्वारा उन्हें विभिन्न यौन आरोपित संदेश और अश्लील तस्वीरें मिल रही हैं।
पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार 
Advertisement
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि शिकायत के बाद, फर्जी फेसबुक अकाउंट और आभासी नंबरों का विवरण प्राप्त किया गया और उनका विश्लेषण किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर महावीर सिंह नाम के संदिग्ध की पहचान की गई और दिल्ली के महावीर एन्क्लेव स्थित उसके घर पर एक टीम ने छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला को पसंद करता था व्यक्ति 
उपायुक्त ने बताया, ”पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह महिला को पंसद करता है, लेकिन महिला ने उसका जवाब नहीं दिया, इसलिए उसने परेशान करने के लिए महिला की तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उन्हें वहां अपलोड कर दिया।”
Advertisement
Author Image

Advertisement
×