Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

SC के वकील Fali S Nariman के निधन पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जताया दुख

12:27 PM Feb 21, 2024 IST | NAMITA DIXIT

कानून विशेषज्ञ एवं दिग्गज अधिवक्ता फली एस नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह हृदय संबंधी परेशानियों सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रसिद्ध न्यायविद् फली एस नरीमन के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि नरीमन ने संविधान की पवित्रता और नागरिक स्वतंत्रता को बनाए रखने की दिशा में कई पीढियां को प्रेरित किया है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे- खड़गे

खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘प्रख्यात न्यायविद्, वरिष्ठ अधिवक्ता और संवैधानिक नागरिक स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक फली एस नरीमन का निधन कानूनी तंत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। पद्म विभूषण से सम्मानित नरीमन की उनके सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दृढ़ और सराहनीय रही।उन्होंने कहा, उनके परिवार, दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

नरीमन के निधन से विधि समुदाय में गहरा शून्य पैदा हो गया- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘फली नरीमन के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनके निधन से विधि समुदाय में गहरा शून्य पैदा हो गया है। उनके योगदान ने न केवल ऐतिहासिक मामलों को आकार दिया है, बल्कि हमारे संविधान की पवित्रता और नागरिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए न्यायविदों की पीढ़ियों को भी प्रेरित किया है।राहुल ने कहा, न्याय और निष्पक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनकी अनुपस्थिति में भी हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article