Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सात फेरों की झूठी कसमों का बंधन : दो बेटियों के उपरांत बेटा नहीं जन्मा तो मार डाला बीवी को

NULL

03:06 PM May 04, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना : 21वी शताब्दी में जहां आज बेटा-बेटी के फर्क को नजरअंदाज किया जा रहा है वही कुछ ऐसे लोग भी इस सभ्य समाज में बसते है जो 24सौ घंटे बेटों को ही कुल का चिराग समझते हुए भविष्य के सपने संजोए रहते है और ऐसी ही एक घटना लुधियाना के औद्योगिक नगर में घटी जहां एक शख्स ने दो फूल सी बेटियां होने के बावजूद बेटे की चाहत में बीवी से झगड़ा करके उसकी निर्मम हत्या कर दी।

घटना शहर मुंडिया के 33 फुटा रोड इलाके की है। पुलिस ने आरोपित पति वरिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी क्राइम सुरिंदर मोहन ने बताया कि वारदात के बाद आरोपित पति वरिंदर को सीआइए में ले जाया गया। जहां उसने कबूला कि उसने अपनी पत्नी निधि की हत्या की है, क्योंकि रोज उनके घर में क्लेश हो रहा था।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात और मंगलवार की सुबह भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था और हाथापाई भी हुई थी। बच्चों को स्कूल छोडऩे के बाद आरोपित घर वापस आया और उसने पत्नी को पहले पीटा, इसके बाद उसके मुंह पर तकिया रखकर सांस रोक दी। इससे उसकी मौत हो गई। फिर आरोपित ने घर का सामान बिखेरा, ताकि हत्या को लूट का रूप दिया जा सके। लेकिन,पुलिस ने जांचं शुरू की तो मामले का खुलासा हो गया।

बुधवार सिविल अस्पताल में निधि के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में पता चला कि निधि के सिर व माथे के पास चोट के निशान थे। चोट झगड़े के दौरान लगी थी। इसके अलावा उसकी मौत सांस रोकने की वजह से हुई थी। इसके बाद वरिंदर से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

वरिंदर ने बताया कि वह अपनी पत्नी से बेटा चाहता था। वह अपनी दोनों बेटियों से नफरत करता है। बस इसी वजह से झगड़े होते थे। लेकिन मंगलवार को विवाद काफी बढ़ गया और उसने निधि की हत्या कर दी। वरिंदर अकाउंट का काम करता है और उसकी पत्नी निधि हाउस वाइफ थी। उनकी दो बेटियां एंजल (10 साल) और अनन्या (दो साल) हैं।

वरिंदर ने पहले पुलिस को बताया था कि मंगलवार सुबह वह दोनों बेटियों को स्कूल छोडक़र काम पर चला गया। दोपहर को स्कूल गया और बच्चों को लेकर घर आया। गेट खोला तो देखा सामने निधि का शव बेड पर पड़ा था। इस पर उसने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए।
उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसने कंट्रोल रूम पर फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद लोगों ने थाना जमालपुर के एसएचओ को सूचना दी और फिर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शक होने पर उसी समय वरिंदर को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article