Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कुब्रा सैत के साथ ढाई साल तक फैमिली फ्रेंड ने किया रेप, एक्ट्रेस ने अब किताब के ज़रिए बताई पूरी घटना

सेक्रेड गेम्स से इंडस्ट्री में मशहूर हुई एक्ट्रेस कुब्रा सैत अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती है। लेकिन अब उन्होंने अपना एक बेहद ही शॉकिंग सीक्रेट दुनिया के सामने खोल दिया है। एक्ट्रेस के इस खुलासे से सभी चौंक जायेंगे जो उन्होंने अपनी किताब में किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो 17 साल की थीं, तो उनका यौन शोषण हुआ था।

04:37 PM Jun 06, 2022 IST | Desk Team

सेक्रेड गेम्स से इंडस्ट्री में मशहूर हुई एक्ट्रेस कुब्रा सैत अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती है। लेकिन अब उन्होंने अपना एक बेहद ही शॉकिंग सीक्रेट दुनिया के सामने खोल दिया है। एक्ट्रेस के इस खुलासे से सभी चौंक जायेंगे जो उन्होंने अपनी किताब में किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो 17 साल की थीं, तो उनका यौन शोषण हुआ था।

सेक्रेड गेम्स से इंडस्ट्री में मशहूर हुई एक्ट्रेस कुब्रा सैत अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती है। लेकिन अब उन्होंने अपना एक बेहद ही शॉकिंग सीक्रेट दुनिया के सामने खोल दिया है। एक्ट्रेस के इस खुलासे से सभी चौंक जायेंगे जो उन्होंने अपनी किताब में किया है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो 17 साल की थीं, तो उनका यौन शोषण हुआ था। 
Advertisement
कुब्रा सैत के साथ ये हरकत उनके फैमिली फ्रेंड ने की थी, जिसके बारे में वह घर में भी न बता पाई थीं। एक्ट्रेस ने अपनी किताब में लिखा कि पहले वह बंगलुरु में एक रेस्टोरेंट में जाती थीं। उस रेस्टोरेंट के मालिक से उनकी और उनके भाई की अच्छी दोस्ती हो गई थी। उस शख्स ने कुब्रा की मां की भी मदद की थी। कुब्रा ने बताया कि उस मदद के तुरंत बाद उस आदमी ने उनका यौन शोषण करना शुरू कर दिया था।
शख्स ने उनसे कहा कि वह उसे अंकल ना कहा करे बल्कि X कहे। कुब्रा ने लिखा है कि, मेरी मां ने उसे पैसे लौटाने के बारे में सोचा तो मैं भी खुश थी। तभी उसका एक हाथ कार की पिछली सीट पर गया, वह मुझे गंदे तरीके से छूने लगा और वह मुस्कुरा रहा था। उस पल मैं हैरान थी। वह बार-बार हमारे घर आने लगा और मां उसके साथ हंसती। उसके लिए खाना बनाती। उनके सामने वह मेरे गाल को चूमता। मैं असहज होते हुए भी चुप थी।
कुब्रा ने बताया कि उन्होंने ये बात अपनी मां से छिपायी थी क्योंकि उस शख्स ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। कुब्रा कहती हैं कि उनको और उनके परिवार को इस बात का बिल्कुल एहसास नहीं था कि जिसे वह अपना समझ रही थीं, वह ऐसी हरकत करेगा। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शख्स उन्हें होटल में ले गया, जहां उसने कुब्रा को किस किया। 
उन्होंने बताया कि मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है, लेकिन उस दौरान मैं अपनी वर्जिनिटी खो रही थी। वह आदमी शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी था। वह ढाई साल तक मेरा यौन शोषण करता रहा। उन्होंने कहा- ये मेरा शर्मनाक सीक्रेट है।
Advertisement
Next Article