ट्रक हादसे में मरने वाले दोनों पंजाबी गबरूओं की शिनाख्तों के लिए कनाडा जाएंगे परिवारिक सदस्य
पिछले दिनों सात समुद्र पार कनाडा के थनडरबे हाईवे न. 11 पर हुए भयानक ट्रक हादसे के दौरान मारे गए 2 पंजाबी नौजवानों की मृतक देहों की शिनाख्त करने के लिए उनके परिवारिक सदस्य भारत से कनाडा जाएंगे। जिनके वीजा संबंधित कनाडा के सांसद सदस्यों के साथ विशेष बैठक की गई है।
02:21 PM Jan 13, 2020 IST | Shera Rajput
लुधियाना-अजनाला : पिछले दिनों सात समुद्र पार कनाडा के थनडरबे हाईवे न. 11 पर हुए भयानक ट्रक हादसे के दौरान मारे गए 2 पंजाबी नौजवानों की मृतक देहों की शिनाख्त करने के लिए उनके परिवारिक सदस्य भारत से कनाडा जाएंगे। जिनके वीजा संबंधित कनाडा के सांसद सदस्यों के साथ विशेष बैठक की गई है।
Advertisement
इसी संबंध में जानकारी आज श्री अमृतसर साहिब से मैम्बर पार्लीमेंट गुरजीत सिंह औजला जोकि इस समय कनाडा में है, ने फोन परह हुई बातचीत करते बताया।
स्मरण रहे कि दोनों नौजवान कनाडा के शहर ब्रैपटन के नजदीक अपने जन्मदिन के अवसर पर हुए ट्रक हादसे में मारे गए थे। मृतकों में जंडियाला गुरू के गांव वडाला जोहल के गुरप्रीत सिंह गोपी और अजनाला के नजदीकी सीमावर्ती गांव ग्रंथ गढ़ के रहने वाले 23 वर्षीय नौजवान करमवीर सिंह करम भी था और दोनों ने गोपी की बहन की फरवरी में होने वाली शादी के लिए 6 फरवरी को वापिस भारत आना था।
यह भी पता चला है कि करमवीर सिंह कर्म अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था जोकि बॉलीबाल का होनहार खिलाड़ी था, उसके पिता एएसआई रंजीत सिंह, माता और बहन समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों का भी अजनाला के गांव गं्रथ गढ़ में रोरोकर बुरा हाल है।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement