नहीं रहे मशहूर फिल्ममेकर संगीत सिवन, 65 की उम्र में ली अंतिम सांस
फिल्म निर्माता संगीथ सिवन का 8 मई को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 61 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है। बॉबी देओल से लेकर रितेश देशमुख तक कई टॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स का करियर शिखर पर ले जाने वाले निर्देशक संगीत सिवान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा है। निर्देशक के निधन पर एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिख दुख जताया है। उनका जाना साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही दुखद है।
- फिल्म निर्माता संगीथ सिवन का 8 मई को मुंबई में निधन हो गया
- निर्देशक के निधन पर एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिख दुख जताया
डायरेक्टर संगीत सिवन का निधन
संगीत सिवन ने सिर्फ मलयालम ही नहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर काम किया है कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्हें मोहनलाल के साथ कल्ट फिल्म 'योद्धा' के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था। हिंदी में उन्होंने 'क्या कूल हैं हम', 'अपना सपना मनी मनी' और 'यमला पगला दीवाना 2' का निर्देशन किया। सिवन की मौत की खबर जानने के बाद फिल्म प्रेमियों और मशहूर हस्तियों सदमे में है।
रितेश देशमुख ने जताया दुख
'क्या कूल हैं हम' और 'अपना सपना मनी मनी' में सिवन के साथ काम करने वाले रितेश देशमुख ने अपने एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, 'यह जानकर गहरा दुख और सदमा लगा कि संगीत सिवन सर अब नहीं रहे। आप हमेशा बस यही चाहते थे कि हर कोई आप पर विश्वास करे और आपको काम करने का मौका दे.. क्या कूल हैं हम और अपना सपना मनी मनी में अपने ने हमारा बहुत सपोर्ट किया है उसके लिए कितना भी धन्यवाद बोलू कम है।'
Deeply saddened and shocked to know that Sangeeth Sivan Sir is no more. As a newcomer all you want is someone to believe in you and take a chance.. can’t thank him enough for Kya Kool Hai Hum & Apna Sapna Money Money. Soft spoken, gentle and a wonderful human being. Am heart… pic.twitter.com/kvTkFJmEXx
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 8, 2024
संगीथ सिवन के बारे में
संगीथ सिवन फोटोग्राफर और सिनेमैटोग्राफर सिवन के सबसे बड़े बेटे और संतोष सिवन और संजीव सिवन के भाई थे। उन्होंने रघुवरन और सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'व्यूहम' लिखी और निर्देशित की थी। 1990 की यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म थी। उन्होंने मोहनलाल के साथ तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में निर्देशित कीं 'योद्धा', 'गंधर्वम' और 'निर्णयम्' शामिल है। उन्होंने 'चुरा लिया है तुमने', 'क्या कूल हैं हम', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी बॉलीवुड फिल्में भी बनाईं। उन्होंने 'यमला पगला दीवाना 2' से वापसी की।