टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रसिद्ध संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का निधन , लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे

प्रसिद्ध संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का रविवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से ग्रसित थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

05:22 AM Sep 21, 2020 IST | Shera Rajput

प्रसिद्ध संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का रविवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से ग्रसित थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

प्रसिद्ध संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का रविवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से ग्रसित थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। 
उनके बेटे बिनायक चौधरी ने बताया कि गायक, गीतकार और अभिनेता चौधरी का निधन गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में हुआ। 
उनके परिवार में बेटे के अलावा पत्नी और एक बेटी हैं। 
चौधरी के करीबी सहयोगी चित्रकार किरन शंकर ने कहा कि पित्ताशय की पथरी का पता चलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
वह कैंसर से भी ग्रसित थे, जिसका इलाज वे राज्य से बाहर करा रहे थे। 
गुवाहाटी दूरदर्शन के पहले धारावाहिक ‘जिबोनर बॉतोत’ में संगीत देने वाले चौधरी असम राज्य फिल्म (वित्त और विकास) निगम के अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। 
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने असमिया संस्कृति को समृद्ध बनाने में योगदान दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षित भी किया। 
सोनोवाल ने कहा, Òहमारा राज्य उन्हें हमेशा याद रखेगा। इस प्रख्यात कलाकार का निधन हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।Ó 
Advertisement
Advertisement
Next Article