Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणवीर सिंह पर भड़के सुशांत सिंह राजपुत के फैंस, इस गाने के लिए कहीं ये बातें

हाल ही में रणवीर को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए पपराज़ी ने स्पॉट किया। और इस दौरान फिर से उनके अतरंगी फैशन सेंस ने लोगों का ध्यान खींच लिया। लेकिन इस बार उनके अतरंगी कपड़े नहीं बल्कि रणवीर के वीडियो के बैकग्राउंड में बजने वाला गाना था। सुशांत के फैंस वीडियो देखने के बाद भड़क गए।

05:07 PM Apr 18, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में रणवीर को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए पपराज़ी ने स्पॉट किया। और इस दौरान फिर से उनके अतरंगी फैशन सेंस ने लोगों का ध्यान खींच लिया। लेकिन इस बार उनके अतरंगी कपड़े नहीं बल्कि रणवीर के वीडियो के बैकग्राउंड में बजने वाला गाना था। सुशांत के फैंस वीडियो देखने के बाद भड़क गए।

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। हर बार वो अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी काफी वायरल होते है। फिर चाहे वो उनकी ड्रेस हो या एसेसरीज सभी के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। बता दें, हाल ही में उनको एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए पपराज़ी ने स्पॉट किया। और इस दौरान फिर से उनके अतरंगी फैशन सेंस ने लोगों का ध्यान खींच लिया। लेकिन इस बार उनके अतरंगी कपड़े नहीं बल्कि रणवीर के वीडियो के बैकग्राउंड में बजने वाला गाना था।
Advertisement
आपको बता दें, रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रणवीर का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह सफेद टी-शर्ट और मरून रंग का प्रिटेंड पजामा पहने नज़र आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने धूप से बचने के लिए काले रंग का चश्मा भी लगाया है। वहीं रणवीर के इस वीडियो के बैकग्राउंड में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘राब्ता’ का गाना ‘एक वारी आ भी जा’ बजता सुना जा सकता है।
रणवीर सिंह के इस वीडियो पर ये गाना बजता देख सुशांत के फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। सुशांत के फैंस वीडियो देखने के बाद भड़क गए। जिसके बाद वीडियो पर फैंस के खूब कमेंट्स आने लगे। तो वहीं, एक फैन ने लिखा, “ये तो सुशांत सिंह राजपूत का गाना है।“ वहीं दूसरे यूज़र ने रणवीर का लुक देखने के बाद उन्हें जोकर तक कह दिया। सुशांत के एक और फैन ने लिखा,“ये गाना सिर्फ और सिर्फ सुशांत का है, इसे किसी और के लिए मत इस्तेमाल करो।“

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर के पास इस साल कई फिल्में हैं। वो बहुत जल्द अपनी आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नज़र आने वाले हैं। और इस फिल्म का आज रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है। इस फिल्म में उनका रोल एक पिता का हो सकता है। इसके अलावा वो फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘बैजू बावरा’ में भी दिखाई देंगें। फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी होंगी।
Advertisement
Next Article