W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन संग इस हसीना को रोमांस करते देखना चाहते हैं फैंस, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने डायरेक्टर अनुराग बसु और प्रोड्यूसर भूषण कुमार से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा की है। वहीं एक्टर संग फिल्म मेकर्स को देखकर फैंस फिल्म में श्रद्धा कपूर को लेने की मांग कर रहे हैं।

05:42 PM Dec 04, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने डायरेक्टर अनुराग बसु और प्रोड्यूसर भूषण कुमार से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा की है। वहीं एक्टर संग फिल्म मेकर्स को देखकर फैंस फिल्म में श्रद्धा कपूर को लेने की मांग कर रहे हैं।

aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन संग इस हसीना को रोमांस करते देखना चाहते हैं फैंस  नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय हर फिल्म मेकर की पहली पसंद बने हुए हैं। हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहता है। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गई है। वहीं अब एक्टर जल्द ही ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी के तीसरे पार्ट यानी ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाले हैं। कार्तिक को ‘आशिकी 3’ में देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
कार्तिक आर्यन स्टारर ‘आशिकी 3’ को अनुराग बसु डायरेक्टर करने वाले हैं और फिल्म को भूषण कुमार की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और फिल्म से जुड़े से ज्यादा अपडेट भी सामने नहीं आए हैं। इसी बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन को टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया।
कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु और भूषण कुमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तीनों की फोटो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर साझा की गई है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों के बीच फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा हुई। सामने आई फोटो में कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु और भूषण कुमार तीनों टी-सीरीज ऑफिस के बाहर हंसते हुए दिख रहे हैं। वहीं इन तीनों की फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया है।

Advertisement

सबसे खास बात ये है कि कॉमेंट बॉक्स में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म ‘आशिकी 3’ में श्रद्धा कपूर को ही लेना। इसी तरह ज्यादातर लोगों ने श्रद्धा कपूर को फिल्म में कास्ट करने को लेकर अपने दिल की बात जाहिर की है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- फीमेल श्रद्धा कपूर ही होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- हमें उम्मीद है कि यह श्रद्धा कपूर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्लीज श्रद्धा को हीरोइन लेना।
गौरतलब है कि साल 1990 में आई ‘आशिकी’ में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। उसके बाद साल 2013 में ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। ‘आशिकी 2’ को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इन फिल्मों के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया था। 
वर्क फ्रंट की बात करें कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी हाल ही में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फ्रेडी के अलावा कार्तिक जल्द ही फिल्म शहजादा में कृति सेनन संग रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी एक बार फिर फैंस को देखने को मिलने वाली है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×